Bollywood News


नेल पॉलिश ट्रेलर: एक ज़बरदस्त कोर्ट-रूम थ्रिलर के लिए हो जाइए तैयार

अर्जुन रामपाल और मानव कॉल पहली बार स्क्रीन शेयर करने वाले हैं ज़ी5 की आगामी थ्रिलर फिल्म नेल पॉलिश में| बीते कुछ समय से फिल्म के एक के बाद एक नए पोस्टर्स सामने आ रहे थे और अब इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज़ हो गया है| अब अर्जुन रामपाल और मानव कॉल जैसे कलाकार एक साथ आएँगे तो फिल्म का ज़बरदस्त होना तय है जो की ट्रेलर में साफ़ देखने को मिल रहा है|

नेल पॉलिश कहानी है एक पूर्व भारतीय सैनिक वीर सिंह जिस पर 2 बच्चों की हत्या करने का आरोप लगा है, इसके साथ ही पिछले १ साल में कई और बच्चे एक ही इलाके से गायब हुए हैं| वीर सिंह को बचाने का ज़िम्मा सौंपा जाता है एक जाने-माने वकील जयसिंह (अर्जुन रामपाल) को जिसे ये केस जीतने के बदले राज्य सभा के सीट ऑफर की गयी है| अब वीर सिंह पर लगे आरोप सही हैं या नहीं और अच् आखिर है क्या ये देखने को मिलेगा नेल पॉलिश में| ट्रेलर रोचक है और अर्जुन रामपाल यहाँ पूरी फॉर्म में नज़र आ रहे हैं| देखिए-



नेल पॉलिश का निर्देशन किया है बग्स भार्गव कृष्णा ने और इस सीरीज से हिंदी एंटरटेनमेंट में डेब्यू करने जा रही हैं मॉडल समरीन कौर| साथ ही नेल पॉलिश में आनंद तिवारी, मधु, राजित कपूर, और पूनम शेंदे भी अहम् किरदारों में दिखेंगे| नेल पॉलिश 1 जनवरी 2021 को ज़ी5 प्रीमियम पर रिलीज़ होगी|

End of content

No more pages to load