Bollywood News


तमिल एक्ट्रेस वीजे चित्रा का हुआ निधन, होटल के कमरे में लटकी मिली बॉडी!

तमिल एक्ट्रेस वीजे चित्रा का हुआ निधन, होटल के कमरे में लटकी मिली बॉडी!
मनोरंजन की दुनिया से आए दिन दुःख भरी खबरें सुनने को मिल रही है। हाल ही में खबर मिली है कि तमिल की मशहूर टीवी एक्ट्रेस वीजे चित्रा अब इस दुनिया में नही रही हैं, सूत्रों के अनुसार 28 साल की एक्ट्रेस ने सुसाइड किया है, चेन्नई में एक होटल के कमरे में उनका शरीर लटका मिला है। इस खबर के सामने आते ही उनके फैन्स और घर वाले शोक में डूब गए हैं|

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में वीजे चित्रा ने एक बिजनेसमैन हेमंत के साथ सगाई कर ली थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वह शूटिंग करने के बाद करीब 2:30 बजे होटल आई थी। वहां पर अभिनेत्री अपने मंगेतर के साथ रह रही थीं, पुलिस को बयान देते हुए हेमंत ने कहा है कि जब हम होटल आए तो चित्रा नहाने चली गयी और काफी समय तक जब वह नही आई मैने होटल के स्टाफ को इसके बारे में जानकारी दी और डुप्लीकेट चाबी से दरवाजा खुलवाया तो देखा देखा छत से उनका शरीर लटक रहा था| मरने से कुछ समय पहले ही अभिनेत्री ने अपने इन्स्टाग्राम पर कुछ पोस्ट शेयर की थी जो इस समय सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं| देखिए-





वीजे चित्रा की मौत के बाद उनके उनके परिवार में मातम सा छा गया है। यह अभिनेत्री पांडियन स्टोर्स के सीरियल में अपने किरदार के लिए काफी लोकप्रिय हुई थीं, बता दें कि यह शो वर्तमान समय में विजय टीवी पर प्रदर्शित किया जाता है|

End of content

No more pages to load