Bollywood News


चण्डीगढ़ में किसान आंदोलन के समर्थन में उतरी उर्वशी रौटेला, देखिए तस्वीर

चण्डीगढ़ में किसान आंदोलन के समर्थन में उतरी उर्वशी रौटेला, देखिए तस्वीर
जब से केंद्र सरकार तीन नए कृषि कानून लेकर आई है तभी से दिल्ली में किसान आंदोलन कर रहे हैं, उनके इस संघर्ष को कई बॉलीवुड सेलेब्स अपना समर्थ दे चुके है। हाल ही में किसानों के समर्थन में बॉलीवुड की युवा अभिनेत्री उर्वशी रौटेला भी उतर आईं हैं। उन्होंने चंडीगढ़ के किसानों के साथ कुछ पोस्ट अपने इनस्टग्राम पर साझा की हैं जिनको काफी पसंद किया जा रहा है|

इन्स्टा पर शेयर की गई फोटो में उर्वशी किसानों के साथ खड़ी दिखाई दे रही हैं। उन्होंने हाथ में एक बोर्ड पकड़ रखा है जिस पर लिखा है, हमें किसानों के साथ दिल्ली जाना चाहिए। तस्वीर शेयर करते हुए अभिनेत्री ने लिखा कि, ''किसानों के बिना भोजन और अन्य चीजें हमें नहीं मिल सकती हैं। कृषि के लिए मेहनत की आवश्यकता होती है, उन्हें हमारे सम्मान की जरूरत है|" देखिए-



उर्वशी को आखिरी बार स्क्रीन पर अजय लोहान द्वारा निर्देशित ज़ी 5 की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म "वर्जिन भानुप्रिया" में गौतम गुलाटी के साथ देखा गया था, इसमें उनके मजेदार अभिनय को दर्शकों द्वारा काफी सराहा गया था| अभिनेत्री के फैन्स उनके अगले फ़िल्मी प्रोजेक्ट का बेसब्री के साथ इंतज़ार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load