Bollywood News


इस वजह से परिणीति चोपड़ा ने 9 साल पुराने ट्विट को किया शेयर

इस वजह से परिणीति चोपड़ा ने 9 साल पुराने ट्विट को किया शेयर
हिंदी सिनेमा की खूबसूरत अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने साल 2011 में रणवीर सिंह की फिल्म 'लेडिज वर्सेज रिकी बहल' से अपने फ़िल्मी सफर की जबरदस्त शुरुवात की थी। हाल ही में उन्ही दिनों को याद करते हुए परिणीति ने इन्स्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की है, इस तस्वीर में उन्होंने 9 साल पुराने अपने ट्विट की इमेज फैन्स के साथ साझा की है, जब वह अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए तैयार थी|

परिणीति ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि, "कुछ इस तरह से 9 साल पहले शुरुआत हुई थी, शुक्रिया।" अगर उस ट्विट की बात करें तो उन्होंने उस समय कहा था कि, "दोस्तों, बड़ी खबर। मैं यशराज फिल्म्स की न्यू टैलेंट के तौर पर लॉन्च होने जा रही हूं। मैंने 3 फिल्में साइन की हैं।" इसके बाद दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा है- 'मेरी पहली फिल्म- महेश शर्मा की 'लेडिज वर्सेज रिकी बहल' रणवीर और अनुष्का के साथ।' अभिनेत्री की इस पोस्ट पर उनके फैन्स जमकर अपनी मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं| देखिए-



परिणीति आखरी बार सिल्वर स्क्रीन पर प्रशांत सिंह निर्देशित फिल्म 'जबरियां जोड़ी' में सिदार्थ मल्होत्रा के साथ दर्शकों को एंटरटेन करते हुए नज़र आई थी| इस फिल्म में उनके अभिनय की लोगों ने काफी तारीफ की थी| आने वाले समय में वह, दिबाकर बनर्जी निर्देशित फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' में अर्जुन कपूर के साथ अपने चाहने का मनोरंजन करती दिखाई देने वाली हैं।

End of content

No more pages to load