Bollywood News


एथेंस एयरपोर्ट प्रदर्शनी में लगी बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की प्रतिमा!

एथेंस एयरपोर्ट प्रदर्शनी में लगी बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की प्रतिमा!
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा दीपिका पादुकोण फिल्म इंडस्ट्री की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती हैं। हिंदी सिनेमा में 'ओम शांति ओम' फिल्म के द्वारा आपना बॉलीवुड करियर शुरू करने वाली दीपिका आज लोगों के दिलों में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं| अभिनेत्री की लंदन के तूसाद म्यूजियम में वैक्स की प्रतिमा पहले से ही लगी हुई है अब खबर आ रही है कि एथेंस इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रदर्शनी में दुनियाभर के 'ऑथेंटिक स्माइल' वाले लोगों को दिखाया गया और इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण का नाम भी शामिल।

यहाँ पर उनकी स्माइल वाली अर्ध-प्रतिमा लगाई गई है, सोशल मीडिया पर उनके फैन्स ने कुछ तस्वीरें भी शेयर की थी| इस प्रतिमा में वह साड़ी और गले में ट्रेडिशनल चोकर पहने दिखाई दे रही हैं, उनका यह लुक बैंगलुरु में हुए उनके वेडिंग रिसेप्शन पार्टी लुक से काफी मिलता है। अभिनेत्री के फैन्स इस उपलब्धी पर उनको शुभकामनाएँ दे रहे हैं| देखिए-



दीपिका के फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो वह फिल्म 83 में नज़र आने वाली हैं, यह फिल्म साल 1983 में हुए वर्ल्ड कप टूर्नामेंट पर आधारित है| इस फिल्म में रणवीर कपूर क्रिकेटर कपिल देव की भूमिका में दिखाई देने वाले हैं और दीपिका उनकी पत्नी रोमी भाटिया के रोल में नज़र आएगीं। अभिनेत्री के फैन्स इसके रिलीज़ होने का काफी समय से इंतजार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load