Bollywood News


आमिर खान के बेटे जुनैद खान की डेब्यू फिल्म में 'अर्जुन रेड्डी' फेम शालिनी पांडे?

कुछ दिन से फिल्म इंडस्ट्री में आमिर खान के बेटे जुनैद खान की बॉलीवुड डेब्यू करने की ख़बरें कई बार सामने आ चुकी हैं| सुनने में आ रहा है की जुनैद यशराज फिल्म्स द्वारा प्रोड्यूस की जा रही एक फिल्म से सिनेमाई परदे पर अपने करियर की शुरुआत कर सकते हैं| ख़बरों के बाज़ार को अब गर्म एक बात और सामने आ गयी है जो है फिल्म की मुख्य अभिनेत्री का नाम|

रिपोर्ट्स की मानें तो जुनैद खान की अनटाइटल्ड डेब्यू फिल्म में उनके साथ तमिल और तेलुगु फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री शालिनी पाण्डेय नज़र आएंगी| बता दें की शालिनी पांडे सुपरहिट तेलुगु फिल्म में मुख्य भूमिका में दिखी थी जिसका हिंदी रीमेक कबीर सिंह भी ब्लॉकबस्टर रही थी| शालिनी बॉलीवुड में रणवीर सिंह के साथ दिव्यांग ठक्कर की जयेश्भाई जोरदार से डेब्यू करने जा रही हैं|

ऐसे में अगर ये बात सच साबित होती है तो जुनैद खान के साथ ये शालिनी की दूसरी फिल्म हो सकती है जिसका निर्देशन फिल्म 'हिचकी' फेम सिद्धार्थ मल्होत्रा करेंगे| साथ ही इस फिल्म में बंटी और बबली 2 से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही शर्वरी वाघ के भी मजार आने की बात सामने आई है| अब फिल्म मैं कौन सी अदाकारा दिखेगी कौन सी नहीं ये तो वक़्त ही बताएगा आत करें फिल्म की तो ये अगले साल की पहली तिमाही में फ्लोर पर जा सकती है|

End of content

No more pages to load