Bollywood News


बॉलीवुड सुल्तान सलमान खान के 6 पैक ऐब्स देखकर फैन्स हुए हैरान!

बॉलीवुड सुल्तान सलमान खान के 6 पैक ऐब्स देखकर फैन्स हुए हैरान!
बॉलीवुड के दबंग खान सलमान अपने डांस मूव्ज और आकर्षक बॉडी के लिए सोशल मीडिया व लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। अभिनेता पहले ऐसे हिंदी सिनेमा कलाकार हैं जिन्होंने अपनी बेहतरीन बॉडी का प्रदर्शन किया है| हाल ही में सलमान ने इन्स्टाग्राम पर एक बार फिर शर्टलेस होकर अपनी 6 पैक ऐब्स बॉडी का प्रदर्शन किया है, उनके द्वारा शेयर की गई तस्वीर आज के युवा के लिए इंस्पीरेशन का काम कर रही है।

सलमान खान का यह शर्टलेस फोटो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, तस्वीर में अभिनेता के ऐब्स लोगों का खूब ध्यान आकर्षित कर रहे हैं| तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि, "खुद को मजबूत रखोगे तभी मजबूत बनोगे|" अभिनेता के फैन्स इस तस्वीर पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं| देखिए-



सलमान खान के फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो वह अपनी आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'राधेः यॉर मोस्ट वॉन्टेड भाई' की शूटिंग पूरी कर चुके हैं। इस फिल्म में वह बॉलीवुड की हॉट अदाकारा दिशा पाटनी के साथ रोमांस करते दिखाई देने वाले हैं, इसका निर्देशन प्रभु देवा कर रहे हैं। अभिनेता के फैन्स इसके रिलीज़ होने का बेताबी के साथ इंतजार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load