Bollywood News


प्रभास के साथ 'सलार' में दिख सकती हैं ये ए लिस्ट बॉलीवुड अभिनेत्री?

प्रभास के साथ 'सलार' में दिख सकती हैं ये ए लिस्ट बॉलीवुड अभिनेत्री?
प्रभास फिलहाल भारतीय फिल्म इंडस्ट्री का अकेला ऐसा नाम है जिनकी स्टार पॉवर देशभर के लगभग हर रीजन में भाषा के परे साबित हो चुकी है, पहले बाहुबली और फिर साहों से| यही कारण है की प्रभास को लेकर कई फिल्म निर्माताओं ने बड़े-बड़े फिल्म प्रोजेक्ट्स का ऐलान किया है जिनके बहुत ही बड़े बजट भी हैं और इन्ही प्रोजेक्ट्स की लिस्ट में हाल ही जुडी है केजीएफ फेम निर्देशक प्रशांत नील की आगामी एक्शन फिल्म 'सलार'|

सलार एक दमदार एक्शन फिल्म होने वाली है ये फिल्म के पहले पोस्टर से ही साफ़ हो गया था जिसमे प्रभास का लुक काफी धांसू है| हालांकि प्रभास के साथ फिल्म में मुख्य अभिनेत्री कौन होगी ये अभी साफ़ नहीं है मगर एक नाम सामने आ रहा है जो फैन्स की फिल्म के लिए एक्साइटमेंट और भी बढ़ाने वाला है और ये नाम है दिशा पाटनी का| जी, रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के निर्माता प्रभास के साथ दिशा की जोड़ी बनाना चाहते हैं जो अगर बन जाए तो बात बन जाए निर्माताओं और फैन्स दोनों की|



बता दें की फिलहाल प्रभास राधा कृष्णा कुमार की रोमांटिक-ड्रामा फिल्म "राधे श्याम" में व्यस्त हैं जिसमें वे पूजा हेगड़े के साथ नज़र आएँगे| इसके बाद प्रभास ओम राउत की रामायण आधारित फिल्म 'आदिपुरुष' में सैफ अली खान और कृति सेनन के साथ दिखाई देंगे| इसके अलावा प्रभास के खाते में दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन के साथ नाग आश्विन की फिल्म भी है जिसका टाइटल अब तक फाइनल नही हुआ है|

End of content

No more pages to load