Bollywood News


फिल्म 'अंतिम' से सरदारजी के रूप में सलमान खान का फर्स्ट लुक जारी, देखिये विडियो

फिल्म 'अंतिम' से सरदारजी के रूप में सलमान खान का फर्स्ट लुक जारी, देखिये विडियो
बॉलीवुड दबंग सलमान खान ने अपने चाहने वालों को बहुत बड़ा सरप्राइज देने वाले हैं। अभिनेता ने लॉकडाउन खुलते ही अपनी फिल्मों की शूटिंग करना शुर कर दिया था| कुछ समय पहले ही सलमान ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'राधेः यॉर मोस्ट वॉन्टेड भाई' की शूटिंग पूरी की है। हाल ही में खबर मिली है कि वह 'अंतिमः द फाइनल ट्रुथ' की शूटिंग की शुरुवात कर चुके हैं, जिसका फर्स्ट लुक हाल ही में फैन्स के साथ साझा किया गया है|

बता दें कि आने वाले साल में सलमान खान ईद पर बड़ा धमाका करने वाले हैं, जो उनके फैन्स के लिए काफी एंटेरटेनिंग हो सकता है। हाल ही में साले आयुष शर्मा ने सलमान खान का सिर पर पगड़ी बांधे हुए फिल्म 'अंतिम' का फर्स्ट लुक लोगों के साथ शेयर किया है जिसको देखकर फैन्स की फिल्म के प्रति उत्सुकता और ज्यादा बढ़ गयी है| अगर सलमान के फर्स्ट लुक की बात करें तो ब्लैक पगड़ी और ग्रे शर्ट में वह काफी आकर्षक लग रहे हैं। आयुष ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "अंतिम की शूटिंग शुरू हो चुकी है। भाई का अंतिम से पहला लुक।" देखिए-



सलमान के फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो वह प्रभु देवा निर्देशित फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' में दिशा पटानी के साथ मिलकर लोगों का मनोरंजन करते नज़र आने वाले हैं। इसमें इन दोनों के अलावा रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ भी अहम भूमिकाओं में नज़र आएगें, उनके फैन्स सभी फिल्मों के रिलीज़ होने का बेताबी के साथ इंतज़ार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load