Bollywood News


अनिल कपूर ने 'एके वर्सिज़ एके' के एक विवादित सीन पर वायुसेना से मांगी माफी!

अनिल कपूर ने 'एके वर्सिज़ एके' के एक विवादित सीन पर वायुसेना से मांगी माफी!
अनिल कपूर और बॉलीवुड निर्देशक अनुराग कश्‍यप नेटफ्लिक्स फिल्म 'एके वर्सेज़ एके' को लेकर मुश्किलों में पड़ते नज़र आ रहे हैं। कुछ समय पहले इसका ट्रेलर भी रिलीज़ किया गया था जिसमें अनिल कपूर वायुसेना अधिकारी के किरदार में दिखाई दे रहे थे| इस वीडियो में वह वर्दी पहन कर अनुराग कश्यप के लिए आ‍पत्तिजनक शब्‍दों का उपयोग करते दिखाई दे रहे थे।

इसके बाद भारतीय वायुसेना ने इस वीडियो पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर कर अपना गुस्सा जाहिर किया था| हाल ही अनिल कपूर ने भारतीय वायुसेना की वर्दी में आपत्तिनजक सीन पर उठे विरोध के स्वरों के बाद ट्विटर पर माफी मांगते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है|

अनिल कपूर ने इस वीडियो के माध्यम से बताया है कि उनका इरादा किसी की भावनाओं को ठेस पहुँचाने का नही था। अभिनेता ने फिल्म के आपत्तिजनक सीन को लेकर वायुसेना को सफाई दी है। बता दें कि भारतीय वायुसेना ने फिल्म 'एके वर्सिज़ एके' के सीन पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए गुस्सा जताया था और तुरंत इस सीन को हटाने के लिए कहा था| देखिये ट्विटर पोस्ट-





अनिल कपूर आखिरी बार बड़े पर्दे पर मोहित सूरी निर्देशित फिल्म 'मलंग' में आदित्य रॉय और दिशा पाटनी के साथ नज़र आए थे| आने वाले समय में वह करण जौहर निर्देशित फिल्म 'तख्त' में रनबीर कपूर, आलिया भट्ट, भूमि पेडनेकर, विक्की कौशल, करीना कपूर जैसे कलाकारों के साथ मिलकर दर्शकों का मनोरंजन करते नज़र आएगें| उनके फैन्स इस फिल्म के रिलीज़ होने का बेताबी के साथ इंतज़ार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load