रणदीप हुड्डा और सलमान खान एक साथ हमें 'किक', और 'सुलतान' जैसी ब्लॉकबस्टर फ़िल्में दे चुकी है| अब ये दोनों फिर एक बार धमाका करने आ रहे हैं प्रभु देवा की आगामी एक्शन फिल्म राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई में| फैन्स भेजना और रणदीप को फिर एक साथ देखने का कब से इंतज़ार कर रहे हैं, हालांकि फिल्म की नयी रिलीज़ डेट अब तक सामने नही आई है, मगर एक ऐसी जानकारी सामने आई जो रणदीप के फैन्स की उत्सुकता बढ़ा सकती है|
फिल्म में सलमान खान एक पुलिस ऑफिसर के रूप में दिखेंगे ये तो हर कोई जानता है मगर सब ये भी जानना चाह रहे हैं की रणदीप हुड्डा का किरदार आखिर क्या है जिसका जवाब मिल गया है| लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार रणदीप हुड्डा फिल्म में एक खतरनाक गैंगस्टर उर्फ़ ड्रग माफिया के रूप में दिखेंगे| उनका किरदार काफी संकी होगा जो की सलमान खान के राधे के साथ लोहा लेता हुआ नज़र आएगा| रिपोर्ट के अनुसार रणदीप ने ऐसा किरदार अपने करियर में अब तक नहीं निभाया है|
राधे शुरुआत में इस साल ईद के मौके पर रिलीज़ होनी थी मगर कोरोना वायरस के कारण ऐसा हो नहीं पाया| फिलहाल सुनने में आ रहा है की फिल्म जनवरी - मार्च 2021 के बीच सिनेमाघरों में रिलीज़ हो सकती है| प्रभु देवा की इस फिल्म में सलमान खान के साथ दिशा पाटनी मुख्य भूमिका में दिखेंगी और साथ ही रणदीप हुड्डा, जैकी श्रॉफ, मेघा आकाश, भरत, गौतम गुलाटी, ज़रीना वाहब, नर्रा श्रीनिवास, गोविन्द नामदेव, अर्जुन कानूनगो और आइटम सॉन्ग में जैकलीन फ़र्नांडेज़ भी दिखेंगी|
सलमान खान की 'राधे' में रणदीप हुड्डा के किरदार से जुडी बड़ी जानकारी लीक!
Thursday, December 10, 2020 14:41 IST


