Bollywood News


टाइगर श्रॉफ के 10 फीट ऊँचे बैक फ्लिप पर दिशा पाटनी ने कही ये बात

टाइगर श्रॉफ के 10 फीट ऊँचे बैक फ्लिप पर दिशा पाटनी ने कही ये बात
हिंदी सिनेमा के युवा एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ लोगों के बीच अपनी जबरदस्त एक्टिंग के साथ-साथ, शानदार फिटनेस को लेकर भी काफी लोकप्रिय हैं। अभिनेता आए दिन कोई न कोई वीडियों अपने फैन्स के साथ साझा करते हुए उनका मनोरंजन करते रहते हैं| हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर खुद की एक वीडियों शेयर की है जो इस समय सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस वीडियों को देखकर उनकी दोस्त दिशा पाटनी ने अपना मजेदार रिएक्शन दिया है|

अगर इन्स्टाग्राम वीडियो की बात करें तो इसमें टाइगर 10 फीट ऊंची बैकफ्लिप करते नज़र आ रहे हैं। वीडियों को पोस्ट शेयर करते हुए अभिनेता ने कैप्शन में लिखा कि, "10 फीट, मुझे लगता है कि अब छत को ऊपर ले जाने का समय आ गया है|" बॉलीवुड की हॉट अदाकारा और उनकी दोस्त दिशा पाटनी ने कमेंट करते हुए लिखा कि , 'insane'| देखिए-



टाइगर श्रॉफ आने वाले समय में फिल्म 'गणपत' में दिखाई देने वाले हैं, कुछ समय पहले ही अभिनेता ने इस फिल्म के 2 पोस्टर फैन्स के साथ साझा किए थे, दोनों में टाइगर का लुक फैन्स को काफी पसंद आया था| टाइगर इस फिल्म की शूटिंग अगले साल से शुरू करने जा रहे हैं, अभी इसकी रिलीज़ डेट के बारे में कोई अधिकारिक घोषणा नही की गई है| उनके फैन्स इसके रिलीज़ होने का बेताबी के साथ इंतजार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load