Bollywood News


कोरोना पॉजिटिव कृति सेनन क्वारेंटाइन समय में क्यूँ आई सुशांत सिंह राजपूत की याद!

कोरोना पॉजिटिव कृति सेनन क्वारेंटाइन समय में क्यूँ आई सुशांत सिंह राजपूत की याद!
कुछ समय पहले ही कोरोना पॉज़िटिव पाई गई अभिनेत्री कृति सेनन इन दिनों अपने घर पर ही क्वारेंटाइन में हैं| इस समय को वह सुशांत सिंह राजपूत की फिल्में देखकर बिता रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इन्स्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर साझा की है जिसमें वह फिल्म 'राब्ता' देखती नज़र आ रही हैं। अगर आपको पता हो इसमें वह सुशांत के साथ मिलकर दर्शकों का मनोरंजन करती नज़र आई थीं।

जब फिल्म 'राब्ता' की शूटिंग शुरू हुई थी तो इन दोनों के रिलेशनशिप में होने की भी काफी खबरें सामने आई थीं, परन्तु बाद में दोनों अलग हो गए थे। कृति सेनन ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि, 'शिव और सायरा लंबे समय के बाद!' अभिनेत्री की इस पोस्ट पर सुशांत के फैन्स को एक बार फिर अभिनेता की याद आ गई है और वह जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं| देखिए-


कृति सेनन ने 9 तारीख यानि बुधवार को ही इस बात की जानकारी अपने फैन्स के साथ साझा कर दी थी कि वह कोरोना पॉजिटिव पाई गयी हैं और इसके बाद वह अपने घर पर ही क्वारेंटाइन हो गई थी। कुछ समय पहले पहले भेड़िया' फिल्म में वरुण धवन के अपॉजिट लीड रोल निभाने के लिए बॉलीवुड की कई टॉप एक्ट्रेसेस का नाम सामने आया था और अंत में दिनेश विजान द्वारा निर्माण की जाने वाली इस फिल्म में कृति सेनन का नाम फ़ाइनल किया गया था| इस खबर के सामने आते ही अभिनेत्री के फैन्स काफी उत्सुक नज़र आए थे|

End of content

No more pages to load