Bollywood News


इस कारण से विजय सेतुपति हुए आमिर की लाल सिंह चड्ढा से बाहर!

इस कारण से विजय सेतुपति हुए आमिर की लाल सिंह चड्ढा से बाहर!
आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा 2021 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक हैं जिसका फैन्स करीब 2 साल से इंतज़ार कर रहे हैं| फिल्म की शूटिंग और रिलीज़ दोनों शुरुआत से ही किसी न किसिस कारण से आगे खिसकते रहे हैं और अब ये एक बार फिर हो गया है| जी, इस बार इसका कारण है फिल्म में आमिर के साथ नज़र आने वाले साउथ स्टार विजय सेतुपति जो की अब इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं|

हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार विजय सेतुपति अब अद्वैत चन्दन की इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं| ये खबर आमिर और विजय दोनों के फैन्स के लिए हैरान करने वाली है जो इन दोनों सितारों को एक साथ देखने का इंतज़ार कर रहे थे| विजय के फिल्म को अलविदा कहना के कई कारण सामने आ रहे हैं, पहला ये की उन्होंने फिल्म डेट्स ना निकाल पाने के कारण छोड़ी| दूसरा वे अपने किरदार के लिए 25 किलो वज़न घटाने में नाकाम रहे, जिस कारण निर्माताओं ने उन्हें बहार का रास्ता दिखा दिया|

इस कारण से अब फिल्म का के स्केड्यूल अब आगे खिसक गया है और इसकी शूटिंग अब अगले साल सेतुपति के किरदार के सभी दृश्य फिल्माने के बाद ही पूरी हो पाएगी| फिलहाल विजय की जगह कौन सा कलाकार लेगा ये सामने नही आया है मगर निर्माताओं ने चेहरे की तलाश शुरू कर दी है| बता दें की लाल सिंह चड्ढा हॉलीवुड फिल्म फोर्रेस्ट गंप का हिंदी रीमेक है जिसमें आमिर खान और करीना कपूर खान मुख्य भूमिकाओं में दिखेंगे| ये फिल्म 25 दिसम्बर 2021 को रिलीज़ होगी|

End of content

No more pages to load