Bollywood News


अभिषेक बच्चन अब नहीं करेंगे बॉब बिस्वास की शूटिंग, जानिए क्यूँ?

अनुराग बासु की दिवाली रिलीज़ लूडो में फैन्स का दिल जीतने के बाद अभिषेक बच्चन अगले सिल्वर स्क्रीन पर तगड़ी वापसी करने वाले हैं| उनकी झोली में कई दिलचस्प प्रोजेक्ट्स हैं जिनमें से एक है दिया अन्नपूर्णा घोष की फिल्म "बॉब बिस्वास"| ये फिल्म सुजॉय घोष की 2012 में रिलीज़ हुई थ्रिलर कहानी का स्पिनऑफ है जिसकी शूटिंग अब अभिषेक बच्चन करेंते नहीं दिखेंगे|

बीते दिनों फिल्म की शूटिंग के दौरान इसके सेट से सामने आई तस्वीरों में अभिषेक का फर्स्ट लुक सामने आया था जिसके बाद से उनके चाहनेवाले फिल्म को लेकर उत्साहित हैं| हाल ही में इस फिल्म की शूटिंग ख़त्म हो गयी है तो जल्द फिल्म का आधिकारिक पोस्टर के जल्द सामने आने की उम्मीद की जा सकती है| फिलहाल बॉब बिस्वास के आधिकारिक इन्स्टाग्राम हैंडल पर शूट ख़त्म होने की जानकारी फिल्म की मुख्य टीम की एक तस्वीर साझा कर दी गयी| देखिए-



बॉब बिस्वास में अभिषेक बच्चन के साथ चित्रांगदा सिंह मुख्य किरदार में दिखेंगी| इसके अलावा अमर उपाध्यायदीपराज राणा, गोपाल सिंह, टीना देसाई, पूरब कोहली, और केमियों रोल में विद्या बालन भी नज़र आएंगी| बॉब बिस्वास के निर्माता हैं गौरी खान, सुजॉय घोष और गौरव वर्मा और ये फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज़ हो सकती है|

End of content

No more pages to load