Bollywood News


नीतू कपूर ने कोरोना से संक्रमित होकर पहली बार शेयर की यह पोस्ट!

नीतू कपूर ने कोरोना से संक्रमित होकर पहली बार शेयर की यह पोस्ट!
हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर 4 दिसंबर को कोरोना से संक्रमित हो गयी थीं, जिसके बाद उनको चण्डीगढ़ से एयर एम्बोलेंस के द्वारा मुंबई लाया गया था| हाल ही में उन्होंने अपने स्वास्थ्य के बारे में अपने फैन्स को जानकारी देते हुए इन्स्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है| फिल्म 'जुग जुग जियो' की शूटिंग के दौरान चण्डीगढ़ में उनके साथ-साथ वरुण धवन और इसके निर्देशक राज मेहता भी पॉजिटिव पाए गए थे।

अपने स्वास्थ्य के बारे में बताते हुए नीतू ने लिखा कि, "हफ्ते की शुरुआत में मैं कोरोना से संक्रमित हो गयी थी। वर्तमान समय में सभी सावधानियां बरती जा रही हैं और मैं स्वास्थ्य अधिकारियों का शुक्रिया अदा करती हूं कि उन्होंने हमारी इतनी मदद की और हमारा ध्यान रखा। मैं इस समय सेल्फ-क्वारंटाइन में हूँ, डॉक्टर द्वारा दी गई दवाएं ले रही हूं और अब पहले से अच्छा लग रहा है|" देखिए-



मीडिया खबरों के मुताबिक नीतू कपूर के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद रणबीर कपूर ने तुरंत उनके मुंबई लौटने का बंदोबस्त किया है। उन्होंने अपनी मां को एयर ऐम्बुलेंस के द्वारा मुंबई बुला लिया है। वहीं दूसरी और अभिनेता वरुण धवन और इस फिल्म के निर्देशक राज मेहता को चंडीगढ़ में ही क्वारंटाइन कर दिया गया है, सोशल मीडिया पर इन सभी के फैन्स इनके जल्दी स्वस्थ होने की दुआएं कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load