Bollywood News


अर्जुन रामपाल ने किया 'द बैटल ऑफ़ भीमा कोरेगाँव' का नया धांसू पोस्टर शेयर

अर्जुन रामपाल ने किया 'द बैटल ऑफ़ भीमा कोरेगाँव' का नया धांसू पोस्टर शेयर
अर्जुन रामपाल जो की काफी समय से फ़िल्मी परदे से गायब हैं जल्द ही एंटरटेनमेंट की दुनिया में ज़बरदस्त वापसी करने वाले हैं| हाल ही में अर्जुन रामपाल की की आगामी थ्रिलर वेब सीरीज़ "नेल पॉलिश" का ज़बरदस्त ट्रेलर रिलीज़ हुआ था जिसमें वे एक दमदार किरदार में नज़र आ रहे हैं| इसके अलावा अर्जुन एक और बिग-बजट पीरियड-एक्शन फिल्म "द बैटल ऑफ़ भीमा कोरेगाँव" में नज़र आएँगे जिससे अर्जुन ने अपने किरदार का नया पोस्टर शेयर किया है|

उन्होंने थोड़ी देर पहले ही इन्स्टाग्राम पर इस फिल्म का नया पोस्टर फैन्स के साथ साझा किया जिसमें वे हाथ में खून से सनी तलवार लिए जोश में नज़र आ रहे हैं| पोस्टर में अर्जुन का लुक एकदम धांसू है और ऐसे रूप में फैन्स ने उन्हें आज तक नहीं देखा होगा| अर्जुन ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा "इस फिल्म का हिस्सा होने पर मुझे गर्व है| एक फिल्म जो एक दमदार सन्देश देती है, एक फिल्म जो इतिहास का हिस्सा है|" देखिए-



बता दें की रमेश थेटे द्वारा निर्देशित द बैटल ऑफ़ भीमा कोरेगाँव 1818 में पेशवा बाजीराव द्वितीय और ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के बीच हुई लड़ाई पर आधारित है| फिल्म में अर्जुन रामपाल, दिगंगना सूर्यवंशी, सनी लियोनि और अभिमन्यु सिंह भी नज़र आएँगे| ये फिल्म हमें अगले साल सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी|

End of content

No more pages to load