Bollywood News


बॉलीवुड में 10 साल पूरे होने पर रणवीर सिंह ने किया अपने स्ट्रगल के दिनों को याद!

बॉलीवुड में 10 साल पूरे होने पर रणवीर सिंह ने किया अपने स्ट्रगल के दिनों को याद!
हिंदी सिनेमा के सबसे उर्जावान अभिनेता रणवीर सिंह ने हाल ही में बॉलीवुड में अपने 10 साल पूरे कर लिए हैं। बता दें कि उन्होंने 'बैंड बाजा बरात' फिल्म के द्वारा अपने धमाकेदार फ़िल्मी सफर की शुरुवात की थी। अपने उन्ही दिनों को याद करते हुए अभिनेता ने अपने इन्स्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा करते हुए फैन्स को अपने पुराने दिनों के बारे में बताया है| रणवीर ने कुछ समय पहले एक इन्टरव्यू में कहा था कि उन्होंने एक ब्रेक पाने के लिए साढ़े तीन साल तक मेहनत करनी पड़ी थी।

रणवीर ने इन्टरव्यू में कहा था कि जब उन्हें पता चला था, यशराज अपनी नई फिल्म बैंड बाजा बारात' के लिए एक किसी अभिनेता को ढूढ़ रहे हैं तो उन्होंने कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा से बात की और ऑडिशन में सलेक्ट हो गए। इसके बाद रणवीर ने मुड़कर नही देखा और एक के बाद एक सुपरहिट फ़िल्में दी, इन्स्टा पर पोस्ट शेयर करते हुए अभिनेता ने कैप्शन में लिखा कि, "फिल्मों में मेरे 10 साल के मील के पत्थर को याद करना .... मैं सपनों के दिनों में वापिस जा रहा हूं, यह अद्भुत थे|" देखिये-



फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो रणवीर सिंह आने वाले समय में डायरेक्टर कबीर खान की फिल्म '83' में नज़र आएँगे। इस फिल्म में उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण भी दिखाई देने वाली है, यह फिल्म साल 1983 में भारत की क्रिकेट वर्ल्ड कप में जीत पर आधारित है। पहले यह अप्रैल में रिलीज़ होने वाली थी लेकिन कोरोना महामारी के कारण ऐसा नहीं हो पाया। अब यह फिल्म अगले साल क्रिसमस पर बड़े पर्दे पर लोगों के सामने प्रदर्शित की जा सकती है।

End of content

No more pages to load