बीते दिनों खबर आई थी की मिशन मंगल जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने वाली अक्षय कुमार और जगन शक्ति की जोड़ी फिर एक बार फैन्स को एंटरटेन करने आने वाली है| ये एक साइंस-फिक्शन फिल्म होगी जिसे एक भारी-भरकम बजट पर बनाया जाएगा| इस खबर से खिलाड़ी कुमार के छानेवाले खुश हो उठे थे और अब उनकी ख़ुशी और बढ़ने वाली है क्यूंकि हमें फिल्म के टाइटल की भनक मिल गयी है|
सही पढ़ा आपने! ताज़ा रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म का टाइटल होगा "मिशन लायन" जो की आपको मिशन मंगल की याद दिला सकता है| ये फिल्म बड़े स्केल पर बनायी जाएगी जिसमें टॉप क्वालिटी और काफी मात्र में वीएफएक्स देखने को मिलेंगे| ये दूसरा मौका होगा जब अक्षय कुमार व जगन शक्ति एक साथ काम करेंगे और इसकी शूटिंग 2021 की आखिरी तिमाही में शुरू होगी|
फिलहाल अक्षय कुमार आनंद राय की फिल्म अतरंगी रे की शूटिंग में व्यस्त हैं जिसमें वे एक एक्सटेंडेड केमियो में दिखेंगे| इसके अलावा अक्षय के खाते में चंद्रप्रकाश द्विवेदी की 'पृथ्वीराज' जिसमें वे मानुषी छिल्लर के साथ दिखेंगे और फरहाद सामजी की एक्शन-कॉमेडी फिल्म 'बच्चन पांडे' भी है जिसमें वे कृति सेनन व जैकलीन फ़र्नांडेज़ के साथ नज़र आएँगे|
ये होगा अक्षय कुमार और जगन शक्ति की अगली फिल्म का टाइटल!
Thursday, December 10, 2020 17:55 IST



