भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने भी अपनी और अनुष्का शर्मा की शादी की एक अनदेखी तस्वीर शेयर सोशल मीडिया पर साझा की है। इसमें अभिनेत्री की स्माइल लोगों का काफी ध्यान आकर्षित कर रही है| वहीं अनुष्का ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "हमारे तीन साल और बहुत जल्द हम तीन हो जाएँगे|" देखिये-
विराट और अनुष्का इस साल जनवरी में अपने बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। अनुष्का ने कोरोनो वायरस महामारी के कारण अधिकांश फ़िल्मी शूट को फिलहाल निलंबित कर दिया है। इस समय वह अपने घर पर ही मुंबई में हैं और पति विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट टूर्नामेंट का हिस्सा हैं|


