Bollywood News


अजय देवगन की 'मेडे' को मिली रिलीज़ डेट, सलमान खान के इलाके में मारेंगे सेंध!

अजय देवगन की 'मेडे' को मिली रिलीज़ डेट, सलमान खान के इलाके में मारेंगे सेंध!
अजय देवगन ने बेटी दिनों अपनी अगली डायरेक्टोरियल फिल्म दुर्गामती का ऐलान किया था जिसे वे द्रेक्ट करने के साथ उसमे एक्टिंग करते भी दिखेंगे| इतना ही नहीं इस फिल्म से अजय कई साल के बाद फ़िल्मी परदे पर शहंशाह अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए भी नज़र आएँगे और साथ ही उनकी 'दे-दे प्यार डे' को-स्टार रकुलप्रीत सिंह भी फिल्म का हिस्सा होंगी|

अजय और अमिताभ को फैन्स फिर साथ देखने के लिए बेताब है हर कोई जानना चाह रहा था की आखिर ये फिल्म रिलीज़ कब होगी जिसका जवाब अब मिल गया है| खबर है की अजय देवगन ने मेडे को अगले साल ईद के मौके पर रिलीज़ करने का फैसला किया है यानी की अप्रैल 29, 2021| ये पहली बार होगा जब अजय देवगन ईद पर अपनी फिल्म रिलीज़ करेंगे और जो की अब तक सलमान खान का इलाका माना जाता था|

देखना ये भी दिलचस्प होगा की अगर सलमान खान ने भी अपनी राधे या फिर कोई फिल्म इसी दिन पर रिलीज़ करने का ऐलान कर दिया तो ऐसे में इस बॉक्स-ऑफिस कलश में दबदबा किसका रहेगा| बता दें की मेडे की शूटिंग आज ही के दिन हैदराबाद में शुरू हुई है| इसके अलावा अजय हमें अगले साल अमित रविन्द्रनाथ शर्मा की स्पोर्ट्स-ड्रामा फिल्म "मैदान" और अभिषेक दुधैय्या की वॉर-ड्रामा फिल्म "भुज: डी प्राइड ऑफ़ इंडिया" में भी नज़र आएँगे|

End of content

No more pages to load