Bollywood News


अपनी बहन के साथ तैमूर अली खान का क्यूट अंदाज़ वायरल, देखिये तस्वीर!

अपनी बहन के साथ तैमूर अली खान का क्यूट अंदाज़ वायरल, देखिये तस्वीर!
बॉलीवुड की बेबो यानि करीना कपूर कुछ समय पहले ही हिमाचल प्रदेश में छुट्टियों का मजा लेकर मुंबई वापिस लौटी हैं, क्योंकि उनके पति सैफ अली खान वहां पर हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत पुलिस' की शूटिंग करने में व्यस्त थे। यह खूबसूरत अदाकारा सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव नज़र आती हैं और इसके द्वारा अपने फैन्स के साथ जुडी रहती हैं| हाल ही में उन्होंने अपने बेटे तैमूर अली खान और सोहा अली खान की बेटी इनाया खेमू की एक प्यारी तस्वीर इन्स्टाग्राम पर साझा की है जिसको सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है|

हाल ही में करीना कपूर अपने पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर अली खान के साथ हिमाचल प्रदेश से आई हैं। वह धर्मशाला और पालमपुर जैसी खूबसूरत जगहों पर क्वॉलिटी टाइम बिता रही थीं। करीना कपूर द्वारा शेयर की गई तस्वीर में तैमूर अली खान और उनकी बहन इनाया काफी क्यूट अंदाज में पोज देते नज़र आ रहे हैं। दोनों के इस मोहक अंदाज़ पर लोग अपनी जबरदस्त प्रतिक्रिया दे रहे हैं| देखिए-



करीना कपूर को आखिरी बार सिल्वर स्क्रीन पर होमी अदजानिया निर्देशित फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' में अभिनेता इरफ़ान खान के साथ देखा गया था, जिनका कुछ समय पहले निधन हो गया है। आने वाले समय में अभिनेत्री अद्वित चंदन निर्देशित फिल्म 'लाल सिंह चड्डा' में अभिनेता आमिर खान के साथ दर्शकों को एंटरटेन करती नज़र आने वाली हैं, फिल्म को इसी साल बड़े पर्दे पर रिलीज़ किया जाना था, परन्तु कोरोना महामारी के बढ़ जाने से अब इस फिल्म को 2021 में क्रिसमिस के मौके पर रिलीज़ किया जा सकता है| अभिनेत्री के फैन्स उनकी इस फिल्म के रिलीज़ होने का बेताबी के साथ इंतजार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load