Bollywood News


'बैटल ऑफ भीमा कोरेगांव' के पहले गाने के टीजर में दिखा सनी लियोनि का मराठी लुक

'बैटल ऑफ भीमा कोरेगांव' के पहले गाने के टीजर में दिखा सनी लियोनि का मराठी लुक
एक्‍टर अर्जुन रामपाल सन 1818 में हुई भीमा कोरेगांव की लड़ाई पर आधारित एक फिल्म अपने फैन्स के सामने लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में सनी लियोनि मुख्य भूमिका में नज़र आने वाली हैं, हाल ही में इसके पहले गाने का टीजर रिलीज़ किया गया है जिसको काफी पसंद किया जा रहा है| इसको अभिनेत्री ने भी अपने इन्स्टाग्राम पर शेयर किया है|

गाने के वीडियो आली रे आली, मराठी मुल्‍गी आली में लाल रंग की मराठी साड़ी पहने सनी बेहद खूबसूरत नज़र आ रही हैं। इस गाने को मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने कोरियोग्राफ किया है और श्रेया घोषाल ने इस गाने में अपनी मोहक आवाज़ का योगदान दिया है| देखिए-



कुछ समय पहले सनी लियोनी की कुछ तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हुए थे, जिनमें वो अपनी दोस्त के साथ पूल में छलांग लगाती और मस्ती करती नज़र आई थी| सनी के फैन्स को उनकी हर नई फोटो और वीडियो का बेसब्री से इंतजार रहता है| अर्जुन और सेनी के आलावा इस फिल्म में कॉमेडियन कृष्‍णा अभिषेक भी नजर आएंगे, रमेश थेटे द्वारा निर्देशित इस फिल्म को 2021 में बड़े पर्दे पर रिलीज़ किया जाएगा|

End of content

No more pages to load