Bollywood News


शाहरुख़ खान ने किये 500 कोरोना इंजेक्शन दान, मंत्री ने इस तरह किया धन्यवाद!

शाहरुख़ खान ने किये 500 कोरोना इंजेक्शन दान, मंत्री ने इस तरह किया धन्यवाद!
हिंदी सिनेमा के किंग खान शाहरुख ने हाल ही में जानलेवा बीमारी कोरोना वायरस से बहुत ज्यादा प्रभावित 500 लोगों को रेमडेसिवीर इंजेक्शन दिये हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह इंजेक्शन COVID-19 के इलाज के लिए एफडीऐ द्वारा प्रमाणित पहली दवा है। भारत में इस दवा को ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने अस्पताल में भर्ती गंभीर कोरोना मरीजों के उपयोग के लिए मंजूरी दे दी है|

स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने अपने ट्विटर पर इस बार की जानकारी देते हुए अभिनेता शाहरुख़ खान को धन्यवाद कहा है, पोस्ट शेयर करते हुए मंत्री ने कैप्शन में लिखा कि, "हम ऐसे समय पर 500 रेमडेसिवीर इंजेक्शन दान करने के लिए श्री @iamsrk और @MeerFoundation का तह दिल से आभार प्रकट करते हैं|" देखिये-



मीर फाउंडेशन सुपरस्टार शाहरुख खान द्वारा 2013 में स्थापित एक संगठन है जिसका उद्देश्य जमीनी स्तर पर लोगों की मदद करना है। यह संस्था कई समाजसेवी कार्यों का हिस्सा रह चुकी है| अभिनेता के फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो वह सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनने वाली बड़े बजट की फिल्म 'पठान' में नज़र आने वाले है।

इसमें शाहरुख के अलावा दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम और डिम्पल कपाड़िया जैसे कलाकार भी दर्शकों का मनोरंजन करते दिखाई देने वाले हैं। खबरों की मानें तो इस फिल्म को 2021 में दिवाली पर रिलीज़ किया जा सकता है, अभिनेता के फैन्स इसके रिलीज़ होने का बेताबी के साथ इंतजार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load