Bollywood News


दिलजीत और प्रियंका को फिर बनाया कंगना ने अपने ज़ुबानी तीरों का शिकार!

दिलजीत और प्रियंका को फिर बनाया कंगना ने अपने ज़ुबानी तीरों का शिकार!
वर्तमान समय में केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का आंदोलन सुर्खियों में चल रहा है। इस आंदोलन की वजह से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत भी काफी चर्चाओं में चल रही हैं, क्योंकि उन्होंने किसानों के आंदोलन का न केवल विरोध किया बल्कि एक बुजुर्ग महिला के बारे में ट्वीट करते हुए अपशब्द लिखे थे। कंगना रनौत किसानों के खिलाफ ट्वीट कर कई फ़िल्मी कलाकारों को अपना निशाना बना चुकी है, हाल ही में उन्होंने ट्विटर पर एक बार फिर किसान प्रदर्शन को लेकर दिलजीत दोसांझ और प्रियंका चोपड़ा को अपने जुबानी तीरों का निशाना बनाया है|

पिछले कई दिनों से देश में किसानों का विरोध प्रदर्शन चल रहा हैं और आम जनता से लेकर कई बॉलीवुड सितारे उनका समर्थन कर रहे हैं, जिसमें दिलजीत दोसांझ, प्रियंका चोपड़ा, सोनम कपूर का नाम शामिल है| सोशल मीडिया का उपयोग बॉलीवुड सेलेब्स अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा करते हुए फैन्स का मनोरंजन करने के लिए ही नही करते हैं, यहाँ पर वह दूसरे किसी सेलेब्स से जुबानी जंग भी करते नज़र आते हैं|

पिछले काफी दिनों से कंगना रनौत और पंजाबी गायक-अभिनेता दिलजीत दोसांझ के बीच ट्विटर पर बहुत बड़ा घमासान चल रहा है| हाल ही में कंगना ने ट्विट करते हुए लिखा कि, "प्रिय, दिलजीत दोसांझ और प्रियंका चोपड़ा, अगर सच में किसानों की चिंता है, अगर सच में अपनी माताओं का आदर सम्मान करते हो तो सुन तो लो आखिर फार्मर्ज बिल है क्या! या सिर्फ अपनी माताओं, बहनों और किसानों का इस्तेमाल करके देशद्रोहियों कि गुड बुक्स में आना चाहते हो? वाह रे दुनिया वाह।" देखिए-



बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत इस समय सोशल मीडिया पर पंजाबी सेलेब्स के निशाने पर हैं। दिलजीत दोसांझ और हिमांशी खुराना के बाद मीका सिंह ने भी कंगना रनौत को हाल ही में निशाना बनाया था, सिंगर ने ट्विटर के माध्यम से कंगना को खूब खरी-खोटी सुनाई थी|

End of content

No more pages to load