Bollywood News


कंगना रनौत ने कहा-'दिलजीत कित्थे आ?' सिंगर बोले-'ये देख मेरा शेड्यूल'

कंगना रनौत ने कहा-'दिलजीत कित्थे आ?' सिंगर बोले-'ये देख मेरा शेड्यूल'
बॉलीवुड क्वीन और अपने बेबाक बयानों के लिए मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत ने शुक्रवार को अपने ट्विटर पर प्रियंका चोपड़ा और दिलजीत दोसांझ को निशाना बनाया था। हाल ही में एक बार फिर कंगना ने पंजाबी सिंगर दिलजीत को टारगेट करते हुए लिखा कि दिलजीत कित्थे आ, जिसके जवाब में गायक ने उनको बड़े ही मजेदर तरीके से अपना जवाब दिया है जो लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है|

कंगना ने ट्विटर पर अपनी पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था कि, "हैदराबाद में 12 घंटे शिफ्ट करने के बाद आज शाम को चेन्नई में चैरिटी इवेंट अटेंड करने आ गई। मैं येलो में कैसी दिख रही हूँ, दिलजीत कित्थे आ? हर कोई ट्विटर पर उन्हें ढूढ़ रहा है|" अभिनेत्री के इस ट्विट पर दिलजीत ने मजाकिया अंदाज़ में लिखा कि, "सुबह उठ के जिम गया, फिर सारा दिन काम किया, अब मैं सोने लगा हूं, ये लो पढ़ लो मेरा शेड्यूल। #मेरा शेड्यूल #आजा # आजा।" देखिये ट्विट-





पिछले कई दिनों से देश में किसानों का विरोध प्रदर्शन चल रहा हैं और आम जनता से लेकर कई बॉलीवुड सितारे उनका समर्थन कर रहे हैं, जिसमें दिलजीत दोसांझ, प्रियंका चोपड़ा, सोनम कपूर का नाम शामिल है| इसी बीच कंगना रनौत और पंजाबी गायक-अभिनेता दिलजीत दोसांझ के बीच ट्विटर पर बहुत बड़ा घमासान चल रहा है, बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत इस समय सोशल मीडिया पर पंजाबी सेलेब्स के निशाने पर हैं।

End of content

No more pages to load