Bollywood News


अजय देवगन की मैदान को मिली नयी रिलीज़ डेट! इस ख़ास दिन होगी रिलीज़

अजय देवगन की मैदान को मिली नयी रिलीज़ डेट! इस ख़ास दिन होगी रिलीज़
अजय देवगन ने अपने करियर में आज तक कोई स्पोर्ट्स फिल्म नहीं की है| ये बात जल्द ही इतिहास होने वाली है क्यूंकि वे अगले साल हमें अमित रविन्द्र नाथ शर्मा की स्पोर्ट्स-ड्रामा फिल्म ' "मैदान" में नज़र आने वाले हैं| इस फिल्म में अजय भारतीय फूटबॉल टीम की स्वर्णिम दौर (1951 - 1962) में टीम के कोच रहे सय्यद अब्दुल रहीम का किरदार निभाएंगे|

ये फिल्म पहले इस साल ११ दिसम्बर को रिलीज़ होनी थी मगर कोरोना वायरस के कारण शूटिंग पूरी न होने के कारण ऐसा हो नहीं पाया | थोड़ी देर पहले ही अजय देवगन ने इन्स्टाग्राम पर मैदान का एक नया पोस्टर साझा करते हुए ये खुलासा किया की मैदान अब अगले साल दशहरा के मौके पर 15 अक्टूबर को रिलीज़ होगी| देखिए फिल्म का नया पोस्टर-



बता दें की मैदान की बची हुई शूटिंग अगले जनवरी 2021 से शुरू की जाएगी| आमिर रविंद्रनाथ शर्मा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अजय देवगन के साथ, राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित दक्षिण भारतीय अभिनेत्री प्रियामणि और साथ ही गजराज राव भी अहम् किरदारों में दिखेंगे| फिल्म के निर्माता हैं ज़ी स्टूडियोज़, बोनी कपूर, अरुनावा जॉय सेनगुप्ता, व आकाश चावला|

End of content

No more pages to load