Bollywood News


मौनी रॉय ने फिर दिखाया अपना ग्लैमरस अंदाज़, देखिए वायरल तस्वीर!

मौनी रॉय ने फिर दिखाया अपना ग्लैमरस अंदाज़, देखिए वायरल तस्वीर!
लॉकडाउन खत्म होते ही कई सितारे हॉलिडे पर निकले थे, उन्ही में से एक मौनी रॉय भी थी| इस हॉट अदाकारा ने मालदीव वकेशन की कई खूबसूरत फ़ोटोज़ इन्स्टाग्राम पर शेयर की थी, जो काफी पसंद की गई थी| टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपनी अलग पहचान बनाने वाली यह अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उनका नया फोटोशूट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है| इसकी कुछ तस्वीरें मौनी ने अपने इन्स्टाग्राम पर भी फैन्स के साथ साझा की है, इनमें अभिनेत्री का आकर्षक फिगर और सफेद साड़ी लुक लोगों को काफी आकर्षित कर रहा है|

मौनी रॉय इन तस्वीरों में बेहद हॉट नज़र आ रही हैं, साड़ी के साथ उन्होंने मैचिंग ब्‍लाउज और मैचिंग नेकलेस पहन रखा है। अपनी इन ग्लैमरस तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि,"मुझे बहुत अच्छा महसूस होता है जब मैं खुद को साड़ी में देखती हूँ| फैन्स उनके कातिलाना अंदाज़ को देखकर कमेंटबॉक्स में अपनी जबरदस्त प्रतिक्रिया दे रहे हैं| देखिए-



मौनी रॉय को आखिरी बार बड़े पर्दे पर मिखिल मुसले के निर्देशन में बनी फिल्म 'मेड इन चाइना' में राजकुमार राव के साथ देखा गया था| आने वाले समय में वह, अयान मुखर्जी निर्देशित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में अपने चाहने वालों का मनोरंजन करती नज़र आने वाली हैं, इस फिल्म में उनके साथ अमिताब बच्चन, रणवीर कपूर, आलिया भट्ट और नागार्जुन अक्किनेनी जैसे कलाकार भी नज़र आने वाले हैं।

End of content

No more pages to load