Bollywood News


कार्तिक आर्यन की 'धमाका' से यामी गौतम हुई बाहर! ये अभिनेत्री लेगी जगह

कार्तिक आर्यन की 'धमाका' से यामी गौतम हुई बाहर! ये अभिनेत्री लेगी जगह
कार्तिक आर्यन की आखिरी फिल्म "लव आज कल" चाहे बॉक्स ऑफिस पर कमाल न कर पायी हो मगर इससे उनकी आगामी फिल्मों के लिए फैन्स की उत्सुकता कम नहीं हुई है| कार्तिक अगले साल कई बड़ी फिल्मों में नज़र आने वाले हैं जिनमें कोलिन डीकून्हा की "दोस्ताना 2" और अनीस बज्मी की हॉरर कॉमेडी "भूल भुलैया 2" भी शामिल हैं| इसके अलावा कार्तिक अगले साल धमाका भी करने वाले हैं जिससे जुडी एक नयी खबर हाल ही में सामने आई है|

धमाका दरअसल कार्तिक की आगामी थ्रिलर-ड्रामा फिल्म है जिसका निर्देशन राम माधवानी करेंगे| ये फिल्म कोरियाई फिल्म "द टेरर: लाइव" का हिंदी रीमेक है जिसमे कार्तिक के साथ कुछ दिन पहले तक यामी गौतम के होने की खबर थी लेकिन हालिया रिपोर्ट्स के म्ज्ताबिक अब ऐसा नहीं है| ख़बरों की मानें तो यामी गौतम के पास डेट्स न होने के कारण वे फिल्म का हिस्सा नहीं हैं और उनकी जगह निर्माताओं ने मृणाल ठाकुर को फाइनल कर दिया है|





इस फिल्म में कार्तिक आर्यन हमें एक न्यूज़ एंकर का किरदार निभाते दिखेंगे जो की टीआरपी की जंग के लिए एक आतंकी हमले को अपने चैनल पर भुनाता है| राम माधवानी के निर्देशन में बनने वाली ये फिल्म अगले साल जनवरी से फ्लोर पर जाएगी| फिल्म के निर्माता हैं रॉनि स्क्रूवाला और अमिता माधवानी और राम माधवानी और ये फिल्म हमें 2021 के मध्य तक देखने को मिल सकती है|

End of content

No more pages to load