Bollywood News


अक्षय कुमार की 'बच्चन पांडे' में हुई पंकज त्रिपाठी की एंट्री!

अक्षय कुमार की 'बच्चन पांडे' में हुई पंकज त्रिपाठी की एंट्री!
इस समय बॉलीवुड के खिलाड़ी यानि अक्षय कुमार की आगामी फिल्म 'बच्चन पांडे' के लिए कलाकारों का चयन चल रहा है। हाल ही में खबर मिली है कि हिंदी सिनेमा में अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए मशहूर अभिनेता पंकज त्रिपाठी भी इस फिल्म के कलाकारों में शामिल हो गए हैं| इस बात की जानकारी फिल्म क्रिटिक तरन आदर्श ने अपने इन्स्टाग्राम पर लोगों के साथ साझा की है| इस खबर के सामने आते ही अभिनेता के फैन्स फिल्म को लेकर काफी उत्सुक नज़र आ रहे हैं|

फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला के साथ 'सुपर 30' और '83' कर चुके पंकज तीसरी बार एक साथ काम करते दिखाई देंगे। मीडिया खबरों की मानें तो इस फिल्म की हीरोइन कृति सेनन और पंकज 'लुका छुपी' फिल्म पहले एक साथ आ चुके हैं, लेकिन अक्षय के साथ पंकज पहली बार काम करते नज़र आने वाले हैं। इनके अलावा फिल्म में जैकलीन और अरशद वारसी भी अहम भूमिका में दिखाई देने वाले हैं| देखिए-



अगर फिल्म 'बच्चन पांडे' की बात करें तो इसमें अक्षय कुमार एक गैंगस्टर की भूमिका में दर्शकों का मनोरंजन करते नज़र आने वाले हैं, जबकि कृति एक पत्रकार का किरदार निभाती दिखाई देंगी| फरहाद सामजी के निर्देशन में बनी रही बच्चन पांडे में अरशद वारसी और जैकलीन फ़र्नांडेज़ भी नज़र आएँगे| ये फिल्म हमें अगले साल के मध्य तक सिनेमाघरों में देखने को मिल सकती है|

End of content

No more pages to load