Bollywood News


चेस के वर्ल्ड चैंपियन विश्वनाथन आनंद के जीवन पर आनंद राय बनाएंगे फिल्म

चेस के वर्ल्ड चैंपियन विश्वनाथन आनंद के जीवन पर आनंद राय बनाएंगे फिल्म
पांच बार विश्व चेस चैंपियन रह चुके विश्वनाथन आनंद पर जल्द ही एक बॉलीवुड फिल्म बनने जा रही है जिसका निर्देशन "तनु वेड्स मनु" फिल्म सीरीज़ व "रांझणा" फेम निर्देशक आनंद एल राय करेंगे| विश्वनाथन आनंद एक भारतीय चेस खिलाड़ी हैं जो की पांच बार चेस के खेल में विश्व चैंपियन रह चुके हैं और इसके साथ ही वे इस गेम में 2800 की एलो रेटिंग पाने वाले चुनिन्दा खिलाड़ियों में से एक भी हैं|

विश्वनाथन आनंद ने 14 साल की उम्र में 1983 में भारतीय नेशनल चेस चैंपियनशिप जीती थी| अगले ही साल उन्होंने एशियाई जूनियर चैंपियनशिप जीत कर इंटरनेशनल मास्टर का खिताब अपने नाम किया| इसके साथ ही विश्वनाथन आनंद 1988 में भारत से ग्रैंडमास्टर का टाइटल जीतने वाले पहले इंसान भी बने| आनंद ने अपना वर्ल्ड चैंपियन का खिताब 2008, 2010 और 2012 में देफेंद किया हालांकि 2013 में वे माग्नुस कार्लसन से हार गए थे |

विश्वनाथन आनंद राजीव गाँधी खेल रत्ना अवार्ड से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय हैं| इसके साथ साथ वे भारत से दूसरे सर्वश्रेष्ठ नागरिक पुरस्कार पद्मा विभूषण से भी सम्मानित हो चुके हैं और ये सम्मान पाने वाले भी वे पहले स्पोर्ट्स खिलाड़ी हैं| आनंद राय द्वारा विश्वनाथन आनंद के जीवन पर आधारित इस अनटाइटल्ड फिल्म के निर्माता हैं सनडायल एंटरटेनमेंट और कलर येलो प्रोडक्शन्स, ये फिल्म हमें अगले साल देखने को मिलेगी|

End of content

No more pages to load