Bollywood News


राज कपूर के जन्म दिवस पर बॉलीवुड ने इस तरह किया शोमैन को याद

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कुछ कलाकार ऐसे हैं जो भले ही अपने फैन्स और परिवार वालों को हमेशा के लिए छोड़कर चले गए हो, परन्तु वह आज भी याद बनकर लोगों के दिलों में जिंदा हैं| ऐसे ही एक हिंदी सीनेमा के शो मैन राज कपूर थे आज 14 दिसंबर को उनकी 96वीं जयंती है। इस खास मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया के माध्यम से इस दिग्गज अभिनेता को याद करते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं|

करीना ने अपने दादा राज कपूर की फोटो इन्स्टाग्राम पर शेयर की है जिसमें वह अपनी पत्नी कृष्णा राज कपूर और बेटे रणधीर कपूर (करीना के पिता) के साथ खड़े नज़र आ रहे हैं| इनके अलावा करिश्मा कपूर, धर्मेन्द्र देओल, शत्रुघ्न सिन्हा ने भी राज कपूर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं| देखिए-









हिंदी सिनेमा के शो मैन राज कपूर को लेकर एक बात काफी लोकप्रिय थी, वो ये की वह बहुत गंभीर अभिनय करते थे| इस अभिनेता ने कई जूनियर कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका भी दिया था, राज कपूर एक शानदार कलाकार, निर्देशक और निर्माता के साथ साथ बेहतरीन चरित्र के इंसान भी थे। यही वजह है कि वह आज भी याद बनकर लाखों लोगों के दिलों में रहते हैं|

End of content

No more pages to load