Bollywood News


सोनू सूद 'खुद कमाओ घर चलाओ' पहल के अंतर्गत लोगों को देंगे ई रिक्शा!

सोनू सूद 'खुद कमाओ घर चलाओ' पहल के अंतर्गत लोगों को देंगे ई रिक्शा!
लॉकडाउन के दौरान पैदल पलायन कर रहे मजदूरों के लिए ऐक्टर सोनू सूद मसीहा बनकर सामने आए थे। वह खुद सड़क पर उतरे और गरीब जरूरतमंद मजदूरों की मदद के लिए आगे आए, आज लोग सोनू सूद को मसीहा मानने लगे हैं। कुछ समय पहले पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक दूर्गा पूजा पंडाल की थीम सोनू सूद पर रखी गई थी। अब अभिनेता ने कोवि़ड-19 महामारी के दौरान अपनी नौकरी खो चुके लोगों के लिए पहल शुरू की है, जिसके तहत वह उन लोगों को ई-रिक्शा दे रहे हैं| हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी नई पहल 'खुदा कमाओ घर चलाओ' को लॉन्च करते हुए सोनू ने इस बात की जानकारी लोगों को दी है|

सोनू सूद ने अपने घरों तक पहुंचने में हजारों लोगों की मदद की और लॉकडाउन के दौरान संकट में मदद करने के लिए सड़क पर उतर थे| इन्स्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए अभिनेता ने कैप्शन में लिखा कि, "कल एक बड़ी छलांग लगाने के लिए, आज एक छोटा कदम। मुफ्त ई-रिक्शा जिसका उपयोग छोटे व्यवसायों को शुरू करने के लिए किया जा सकता है, लोगों को आत्मनिर्भर बनाकर सशक्त बनाने का एक छोटा सा प्रयास।" देखिए-



अगर सोनू के फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो वह आखिरी बार बड़े पर्दे पर रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित फिल्म 'सिम्बा' में रणवीर सिंह और सारा अली खान के साथ नज़र आए थे, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी| इसमें उनके विलेन किरदार को दर्शकों का खूब प्यार प्राप्त हुआ था, अभिनेता के फैन्स उनके आने वाले फ़िल्मी प्रोजेक्ट्स का बेसब्री के साथ इंतज़ार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load