Bollywood News


राजकुमार राव संग 'चुपके-चुपके' रीमेक में अमिताभ की जगह लेंगे विकी कौशल?

राजकुमार राव संग 'चुपके-चुपके' रीमेक में अमिताभ की जगह लेंगे विकी कौशल?
कुछ महीने पहले खबर आई थी की 1975 में रिलीज़ हुई धर्मेन्द्र और अमिताभ बच्चन स्टारर क्लासिक कॉमेडी फिल्म "चुपके-चुपके" का हिंदी रीमेक बनने जा रहा है| फिल्म में धर्मेन्द्र द्वारा निभाया गया डॉक्टर परिमल त्रिपाठी का किर्दाकार इस फिल्म में राजकुमार राव निभाते हुए दिखेंगे ये फाइनल भी हो गया था| लेकिन अमिताभ की जगह कौन लेगा ये साफ़ नहीं हुआ था जिसका जवाब करीब-करीब अब मिल गया है|

लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक़ फिल्म के निर्माता अमिताभ बच्चन के किरदार सुकुमार सिन्हा के लिए विकी कौशल के नाम पर मुहर लगाने की तैयारी में हैं| अगर ऐसा होता है तो पहली बार हमें ये दोनों नौजवान कलाकार एक साथ बड़े परदे पर दिखाई देंगे| हालांकि अब तक फिल्म में मुख्य अभिनेत्रियाँ कौन होंगी ये साफ़ नहीं हुआ है| चुपके-चुपके 1975 में शर्मीला टैगोर और जया बच्चन बतौर मुख्य अभिनेत्रियाँ नज़र आई थी|

बता दें की ऋषिकेश मुख़र्जी की चुपके-चुपके (1975) में ॐ प्रकाश, लिली चक्रवर्ती, असरानी, केष्टो मुख़र्जी भी अहम् किरदारों में नज़र आए थे| इस फिल्म को अमिताभ बच्चन और धर्मेन्द्र की मज़ेदार कॉमिक परफॉरमेंस के लिए जाना जाता है| करीब 10 लाख रुपये के बजट पर बनी चुपके-ह्चुपके ने उस समय बॉक्स ऑफिस पर 2 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी| अब 45 साला के बाद इसके रीमेक में नए चेहरों को देखना दिलचस्प होगा|

End of content

No more pages to load