Bollywood News


प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग दिखाया अपना रोमांटिक अंदाज़, देखिए तस्वीर

प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग दिखाया अपना रोमांटिक अंदाज़, देखिए तस्वीर
सोशल मीडिया का इस्तेमाल करके मनोरंजन दुनिया के स्टार्स अपने फैन्स के साथ जुड़े रहते हैं। बॉलीवुड सेलेब्स भी इस प्लेटफोर्म पर अपनी तस्वीरों और वीडियो को साझा करके लोगों से अपनी प्रतिक्रिया लेते रहते हैं। हाल ही में बॉलीवुड की देसी गर्ल यानि प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ रोमांटिक मूड में नज़र आई हैं, इसकी एक तस्वीर उन्होंने इन्स्टाग्राम पर फैन्स के साथ साझा की है|

प्रियंका चोपड़ा की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा काफी पसंद की जा रही है इसको अभी तक 14 लाख से ज्‍यादा लाइक्‍स मिल चुके हैं। यह तस्‍वीर वाकई इतनी प्यारी है कि प्रियंका और निक के फैंस इससे नजरें नहीं हटा पा रहे हैं, इसमें अभिनेत्री ने अपने पति को बाँहों में भर रखा हैं| दोनों सोफे पर बैठे दिखाई दे रहे हैं, निक की गोद में उनका पेट डॉग भी नज़र आ रहा है। देखिए-



प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में पति निक जोनस के साथ अपनी दूसरी मैरिज एनिवर्सरी सेलिब्रेट की है। इस खास मौके पर प्रियंका ने इन्स्टाग्राम पर अपनी शादी की कुछ अनसीन तस्वीरें शेयर की थी, जो उनके फैन्स द्वारा काफी पसंद की गई थी। बता दें कि इस लव बर्ड ने साल 2018 में जोधपुर के उमेद भवन में शादी कर ली थी| फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो वह आने वाले समय में फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' में नज़र आने वाली हैं। इस फिल्म में वह राजकुमार राव के साथ मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी, मीडिया सूत्रों की मानें तो इस फिल्म को 22 जनवरी 2021 को बड़े पर्दे पर रिलीज़ किया जा सकता है|

End of content

No more pages to load