Bollywood News


शाहिद कपूर ने पूरी की 'जर्सी' की शूटिंग, साझा की ये तस्वीर!

शाहिद कपूर ने पूरी की 'जर्सी' की शूटिंग, साझा की ये तस्वीर!
शाहिद कपूर फिल्म इंडस्ट्री के प्रतिभावान अभिनातों में से एक हैं वह जो भी किरदार निभाते हैं उसमें पूरी तरह से खो जाते हैं। वह एक्टिंग के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। शाहिद काफी समय से अपनी आगामी फिल्मी 'जर्सी' की शूटिंग में व्यस्त थे, इस फिल्म में वह एक क्रिकेटर की भूमिका में नज़र आने वाले हैं। वह इस फिल्म से जुड़ी अपडेट्स अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर रहे थे। हाल ही में उन्होंने अपने इन्स्टाग्राम एक तस्वीर शेयर करते हुए फैन्स को बताया है कि उनकी टीम ने इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है|

इन्स्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर में शाहिद क्रिकेट ग्राउड में खड़े नज़र आ रहे हैं। पोस्ट शेयर करते हुए अभिनेता ने कैप्शन में लिखा कि, "यह #जर्सी का रैप है... कोविड के समय में 47 दिन शूटिंग। यह अविश्वसनीय है, मुझे पूरी टीम पर बहुत गर्व है, यह किसी चमत्कार से कम नहीं। मैं, रोज सेट पर आने, खुद को जोखिम में डालने और जो हमें करना पसंद है वो करने के लिए टीम के हर शख्स का शुक्रिया अदा करना चाहता हूँ|" देखिए-



शाहिद कपूर ने कुछ समय पहले इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, उसमें वह प्रोफेशनल क्रिकेटर की तरह कवर ड्राइव लगाते नज़र आ रहे थे। अभिनेता के शानदार शॉट को देखकर टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना भी काफी प्रभावित नज़र आए थे और उन्होंने कमेंट बॉक्स में अपना रिएक्शन दिया था| अगर फिल्म 'जर्सी' की बात करें तो यह तेलुगु भाषा की सुपरहिट फिल्म 'जर्सी' का हिंदी रीमक हैं जिसे गौतम टिन्नोरी ने निर्देशित किया था और हिंदी वर्जन भी वही कर रहे है। फिल्म में शाहिद के अलावा एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर, पंकज कपूर और शरद केलकर हैं। अभिनेता के फैन्स इसके रिलीज़ होने का बड़ी उत्सुकता के साथ इंतजार कर रहे है|

End of content

No more pages to load