Bollywood News


अमिताभ बच्चन 2021 के साल पर नींबू-मिर्ची टांगते हुए बोले-'कहीं नज़र न लग जाए'

अमिताभ बच्चन 2021 के साल पर नींबू-मिर्ची टांगते हुए बोले-'कहीं नज़र न लग जाए'
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन देश में प्राकृतिक आपदाओं या किसी अन्य मुश्किल के समय में मदद के लिए सामने आए हैं| अमिताभ ने सूखा या बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए कई बार करोड़ों रुपये की धनराशि राहतकोष में दी है| हाल ही में अभिनेता ने इन्स्टाग्राम पर 2021 को लेकर एक पोस्ट अपने फैन्स के साथ साझा किया है, जिसमें उन्होंने इस नए साल को नींबू मिर्ची का हार पहना दिया है।

यह साल सभी के लिए बहुत बुरा साबित हो रहा है, खासतौर पर सिनेमा जगत को तो 2020 ने बहुत क्षति पहुंचाई है। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक सभी जगह से हर दिन कुछ न कुछ दुखद खबर सुनने को मिलती है। इसके अलावा साल 2020 कोरोना संकट से भरा रहा, जहां दुनिया में करोड़ों की संख्या में लोग बीमार हुए और कई लाख लोगों की जान चली गईं। इस महामारी की वजह से सारी सुनिया के सिनेमाघर बंद पड़े थे| हाल ही में सोशल मीडिया पर 2021 को लेकर एक मीम शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन ने कैप्शन में लिखा कि, "दो हज़ार बीस के अंत पर, अब कुछ ही दिन तो बाक़ी है नज़र ना लगे, इक्कीस वाली टंगड़ी पर भाईया, नीबु मिर्ची टांग दे !!!|" देखिए-



बिग बी के फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो वह आने वाले समय में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ अयान मुखर्जी निर्देशित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में दिखाई देने वाले हैं। इसके अलावा वह नागराज मंजुले निर्देशत फिल्म 'झुंड' और रूमी जाफ़री निर्देशित फिल्म 'चेहरे' में भी नज़र आने वाले हैं। उनके फैन्स सभी फिल्मों के रिलीज़ होने का बेताबी के साथ इंतज़ार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load