Bollywood News


पंकज त्रिपाठी की अगली फिल्म 'कागज़' का फर्स्ट लुक जारी, जगा रहा उत्सुकता

पंकज त्रिपाठी की अगली फिल्म 'कागज़' का फर्स्ट लुक जारी, जगा रहा उत्सुकता
इस साल अमेज़न प्राइम की "मिर्ज़ापुर" और नेटफ्लिक्स की "लूडो" में धमाकेदार परफॉरमेंस से फैन्स का दिल जीतने के वाले पंकज त्रिपाठी आने वाले समय में हमें कई अलग-अलग अवतारों में दिखने वाले हैं| बीते दिनों ही पंकज की आगामी फिल्म शकीला का फर्स्ट लुक पोस्टर और टीज़र जारी हुआ था जिसके बाद फैन्स फिलहाल इसके ट्रेलर का इंतज़ार कर रहे हैं| इसी बीच पंकज की एक और फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर सामने आ गया है|

जी, फिल्म का नाम है कागज़ जो की एक सत्य कहानी से प्रेरित ड्रामा फिल्म है| कागज़ के पोस्टर में पंकज त्रिपाठी हाथ में कपडे का एक गट्ठर पकडे हुए ऐसे गट्ठरों से लड़ी हुई एक शेल्फ की तरफ निहारते नज़र आ रहे हैं| पोस्टर में पंकज का बेकशॉट देखने को मिल रहा है लेकिन उनका चेहरा नहीं| उन्होंने पोस्ट की कैप्शन में लिखा "कागज़ पे लाल बिहारी की कहानी है बड़ी अत्याचारी", देखिए पोस्ट-



फिल्म का निर्देशन किया है सतीश कौशिक ने और फिल्म के निर्माता हैं सलमान खान, सलमा खान, निशांत कौशिक और विकास मालू| ये फिल्म अगले साल 7 जनवरी को उत्तर प्रदेश के चुनिन्दा सिनेमाघरों में और साथ ही ओटीटी प्लेटफॉर्म ज़ी5 पर भी रिलीज़ होगी| इसके अलावा पंकज हमें क्रिमिनल जस्टिस के सीज़न 2 में भी नज़र आएँगे, ये सीरीज़ डिज़नी प्लस हॉटस्टार पर २४ दिसम्बर को रिलीज़ होगी|

End of content

No more pages to load