Bollywood News


बिग बॉस 14: अर्शी खान ने टास्क के दौरान रुबीना को कही इतनी बड़ी बात!

हाल ही में बिग बॉस 14 के शो का नया प्रोमो रिलीज़ किया गया है इसमें नॉमिनेशन की प्रक्रिया के बाद घर के अगले कैप्टन के चुनाव के लिए बिग बॉस ने एक टास्क दिया है, जिसमें सभी फीमेल सदस्यों को अलग-अलग बैच में डक की भूमिका निभानी है| इस टास्क के बीच में आप रुबीना और अर्शी खान की लड़ाई देख सकते हैं, जिसकी वजह निक्की तंबोली को माना जाता है|

आज के प्रोमो में रुबीना कैप्टेंसी टास्क के नियम पढ़ती दिखाई देती हैं, टास्क में डक को खाना खिलाने के लिए खाना इकट्ठा करना है और आखिर में जिसके पास सबसे ज्यादा खाना होगा वह इसका विजेता होगा, इस टास्क का विनर ही घर का अगला कैप्टन बनेगा। यह टास्क अलग-अलग बैच में खेला जाएगा, पहले बैच के लिए बिग बॉस कश्मीरा शाह, अर्शी खान, राखी सावंत और निक्की तंबोली को डक बना देते हैं और रुबीना दिलैक को इस टास्क का संचालक बना दिया जाता है। आप देख सकते हैं कि कश्मीरा, अर्शी और राखी मिलकर निक्की तंबोली को गेम से बाहर करने की प्लानिंग करती नज़र आती हैं। देखिए-



यह टास्क जैसे ही शुरू होता है तो कश्मीरा और अर्शी मिलकर निक्की का रास्ता रोक लेती हैं। इससे निक्की भड़क जाती हैं और अपनी डक निकालकर फेंक देती हैं, इसके बाद कश्मीरा की डक निकालने की कोशिश करती नज़र आती हैं। अंत में टास्क की संचालक रुबीना उनका बीच-बचाव करने आती हैं पर अर्शी उन्हें रोकती हैं। इसी बीच इन दोनों की लड़ाई शुरू हो जाती है, अर्शी खान, रुबीना को 'गंदी औरत' और 'घटिया संचालक' कहती नजर आती हैं| क्या यह टास्क पूरा हो पाएगा और क्या कोई घर का अगला कैप्टन बन पाएगा? इस सवाल के जवाब के लिए आपको आज का एपिसोड देखना होगा|

End of content

No more pages to load