Bollywood News


क्वारेंटाईन में वरुण धवन तेज़ी से हो रहे बूढ़े, साझा की तस्वीर!

क्वारेंटाईन में वरुण धवन तेज़ी से हो रहे बूढ़े, साझा की तस्वीर!
वरुण धवन फिलहाल कोरोना वायरस पॉज़िटिव पाए जाने के बाद अपने घर पर सेल्फ क्वारेंटाईन में रह रहे हैं| वरुण फिलहाल पूरी दुनिया से कटे हुए हैं और उनके फैन्स दिन-रात ये प्रार्थना कर रहे हैं की वे ठीक हो जाएं और वापस फैन्स से आमने-सामने रूबरू हों| मगर ठीक होना तो दूर उल्टा क्वारेंटाईन में वरुण धवन की उम्र काफी टेक्सी से बढती जा रही है|

जीहाँ, घर पर क्वारेंटाईन वे वरुण धवन की उम्र इतन ई तेज़ी बढ़ रही है की वे बूढ़े होने लगे हैं| लेकिन घबराने की कोई बात नहीं है, दरअसल ये बिमारी नहीं बल्कि एक फोटो फ़िल्टर है जो वरुण ने इस्तेमाल किया है| वरुण ने हाल ही में अपनी तीन तसवीरें इन्स्टाग्राम पर साझा की जिनमें पहली में उम्र से छोटे, दूसरी अभी के रूप में और तीसरी में बूढ़े अवतर में नज़र आ रहे हैं| वरुण की इस तव्सीर पर बड़े ही मजेदार कमेंट आ रहे हैं, देखिए-



फ़िल्मी परदे की बात करें तो वरुण की अगली फिल्म गुड न्यूज़ फेम निर्देशक राज मेहता की कॉमेडी फिल्म 'जुग-जुग जियो' है| फिल्म की शूटिंग जारी थी मगर वरुण धवन, नीतू कपूर और निर्देशक राज मेहता को कोरोना होने के कारण शूटिंग रोक दी गयी थी| नीतू कपूर तो ठीक हो गयी हैं लेकिन राज और वरुण फिलहाल क्वारेंटाईन में हैं| जैसे ही सभी ठीक हो जाएँगे फिल्म की शूटिंग वापस शुरू कर दी जाएगी|

End of content

No more pages to load