करीना कपूर खान ने साझा की पसंदीदा लड़कों की तस्वीर!

Wednesday, December 16, 2020 12:04 IST
By Santa Banta News Network
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों के साथ जुड़ी रहती हैं| हाल ही में उन्होंने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की थी, जिसको लोगों द्वारा बहुत ज्यादा पसंद किया गया था| अब उन्होंने एक और तस्वीर साझा की है जिसमें सैफ अली खान अपने दोनों बचों के साथ मस्ती करते नज़र आ रहे हैं|

करीना कपूर द्वारा शेयर की गई तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है| इसमें बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान अपने बेटों इब्राहिम अली खान और तैमूर अली खान के साथ दिखाई दे रहे हैं| करीना ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "पसंदीदा लड़के! #FatherAndSons|" इस फोटो में तैमूर पिता सैफ की गोद में हैं और दोनों व्हाइट कुर्ता पहने हुए हैं जबकि इब्राहिम ब्लैक टी-शर्ट और पैंट्स में दिख रहे हैं, तीनों कैमरा की तरफ देखकर हंसते दिखाई दे रहे हैं। अभिनेत्री के फैन्स उनकी इस पोस्ट पर अपनी जबरदस्त प्रतिक्रिया दे रहे हैं| देखिए-



करीना के फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो वह अद्वैत चंदन के निर्देशन में बनाई गई फिल्म 'लाल सिंह चड्डा' में आमिर खान के साथ मुख्य भूमिका में नज़र आने वाले हैं| फिल्म को इसी साल बड़े पर्दे पर रिलीज़ किया जाना था, परन्तु कोरोना महामारी के बढ़ जाने से अब इस फिल्म को 2021 में क्रिसमिस के मौके पर रिलीज़ किया जाएगा| करीना के फैंस उनकी इस फिल्म के रिलीज़ होने का काफी उत्सुकता के साथ इंतज़ार कर रहे हैं।
रुबीना और असीम के झगड़े से लेकर लवकेश कटारिया के मेंटर टेकओवर तक, 'बैटलग्राउंड' शो ने हर तरफ से वायरल!

एक सप्ताह बीत गया, घर में अराजकता का माहौल था और बैटलग्राउंड पीछे हटने को तैयार नहीं था। इस सप्ताह बैटलग्राउंड

Tuesday, April 15, 2025
अमेज़ॅन एमएक्स प्लेयर शो 'हिप हॉप इंडिया एस 2' में रूल ब्रेकरज़ के लिए लड़े मलाइका अरोड़ा और रेमो!

युद्ध की रेखाएँ खींच दी गई हैं, और आग आधिकारिक रूप से प्रज्वलित हो गई है। इस हफ़्ते रियलमी हिप हॉप इंडिया एस 2, जो

Tuesday, April 15, 2025
स्टार प्लस के शो 'कभी नीम नीम कभी शहद' के लीड अबरार काज़ी ने खोले अपने किरदार उदय के बारे में राज़!

स्टार प्लस एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार है अपने नए शो 'कभी नीम नीम कभी शहद' के साथ। ये शो एक

Tuesday, April 15, 2025
तमन्ना भाटिया ने 'नशा' सॉंग में बिखेरा जलवा, अजय देवगन स्टारर 'रेड 2' का पहला गाना हुआ रिलीज़!

क्राइम थ्रिलर ‘रेड 2’ के ट्रेलर की अपार सफलता के बाद, फिल्म के निर्माताओं ने फिल्म के साउंडट्रैक की शुरुआत पहले गाने

Friday, April 11, 2025
'भूल चूक माफ़' ट्रेलर रोमांस, महत्वाकांक्षा और टाइम लूप ट्विस्ट की एक दिल को छू लेने वाली कहानी!

बहुप्रतीक्षित रोमांटिक कॉमेडी भूल चूक माफ़ का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है, जो प्यार, ज़िंदगी और हंसी-मज़ाक से भरी कहानी की एक

Friday, April 11, 2025
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT