Bollywood News


मालदीव से मिस वर्ल्ड मानुषी के इस ब्लू बिकिनी अवतार ने उड़ाए लोगों के होश

मालदीव से मिस वर्ल्ड मानुषी के इस ब्लू बिकिनी अवतार ने उड़ाए लोगों के होश
भारत में लॉकडाउन के खत्‍म होने के बाद बॉलीवुड सिलेब्रिटीज बाहर निकलकर एन्जॉय करते नज़र आ रहे हैं। बता दें कि अवराम, दिशा पाटनी, तारा सुतारिया, रकुलप्रीत सिंह, सोनाक्षी सिन्हा के बाद अब मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर भी अपने वेकेशन का मजा लेने मालदीव्स पहुंची हैं। अभिनेत्री ने अपने इन्स्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह ब्लू बिकिनी पहने समुद्र किनारे खड़ी दिखाई दे रही हैं, उनका यह कातिलाना अंदाज़ लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है|

मानुषी ने इन्स्टाग्राम पर जो तस्वीर फैन्स के साथ शेयर की है उसमें वह अपने सेक्सी फिगर का प्रदर्शन करती नज़र आ रही हैं| इस तस्वीर में ब्लू रंग उनकी खूबसूरती में चार-चाँद लगा रही है, अभिनेत्री का यह आकर्षक अवतार सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। देखिये-



आपकी जानकारी के लिए बता दें मानुषी ने साल 2017 में मिस वर्ल्ड का ख़िताब अपने नाम किया था| फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो वह आने वाले समय में अक्षय कुमार के साथ पृथ्वीराज चौहान की बायोपिक 'पृथ्वीराज' में नज़र आने वाली हैं। इसमें वह अक्षय कुमार की पत्नी की भूमिका निभाती नज़र आएंगी, अभिनेत्री के फैन्स इसके रिलीज़ होने का बेताबी के साथ इंतजार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load