Bollywood News


शकीला ट्रेलर: ऋचा चड्ढा लगा रही हैं आग, दमदार लग रहे पंकज त्रिपाठी

हर इंसान की जीवन में एक ऐसा टाइम आता है जब उसका पतन होता है| ऐसे ही साउथ फिल्म इंडस्ट्री की सुपरस्टार कही जाने वाली सिल स्मिता का करियर डूबने के बाद जब उन्होंने सुसाइड कर लिया उसके बाद उनकी जगह ली शकीला ने| सिल्क की कहानी तो आपने मिलन लुथरिया की "द डर्टी पिक्चर" में देखि है और अब शकीला की कहानी लेकर आए हैं इन्द्रजीत लंकेश जिनकी फिल्म शकीला का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है|

फिल्म की कहानी साउथ फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बड़ी अभिनेत्रियों में से एक मानी जाने वाली शकीला (ऋचा चड्ढा) के जीवन पर आधारित है| शकीला ने अपने करियर के दौरान कई बोल्ड फ़िल्में की जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई की और शकीला को सुपरस्टार बना दिया| 16 साल की उम्र में स्टार बनने वली शकीला के जीवन के उतार चढ़ाव और उनकी फर्श से अर्श तक की कहानी फिल्म में देखने को मिलेगी| ट्रेलर में पंकज त्रिपाठी एक साउथ सुपरस्टार के रूप में दमदार लग रहे हैं वहीँ ऋचा चड्ढा शकीला के रूप में काफी हॉट लग रही हैं| देखिए ट्रेलर-



इन्द्रजीत लंकेश द्वारा निर्देशित शकीला हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़, में रिलीज़ होगी| फिल्म में पंकज त्रिपाठी और ऋचा चड्ढा के साथ एस्टर नोरोन्हा, राजीव पिल्लई और शीव राणा भी अहम् भूमिकाओं में दिखेंगे| शकीला के निर्माता हैं सिमी नान्वानी और ये 25 दिसम्बर को क्रिसमस पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी|

End of content

No more pages to load