Bollywood News


कार्तिक आर्यन की यह तस्वीर आपको गर्दन मोड़ने पर कर देगी मज़बूर!

कार्तिक आर्यन की यह तस्वीर आपको गर्दन मोड़ने पर कर देगी मज़बूर!
कार्तिक आर्यन बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय हस्तियों में से एक हैं, इनके इंस्टाग्राम पर 19 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं। यदि आप सोशल मीडिया पर उनको फॉलो करते हैं तो आपको उनकी मजाकिया और एंटरटेन करने वाली पोस्टों से पता चल जाएगा कि वह अक्सर अपने फैन्स का मनोरंजन करते रहते हैं| चोकलेटी बॉय कार्तिक पूरे लॉकडाउन में अपने लुक के साथ प्रयोग करते नज़र आए हैं| अपनी दाढ़ी लंबी करने के बाद, अब अभिनेता ने अपने बालों को लम्बा कर लिया है, इसकी एक तस्वीर उन्होंने अपने इन्स्टाग्राम पर साझा की है|

कार्तिक आर्यन की यह डेशिंग तस्वीर सोशल मीडिया यूजर्स का खूब ध्यान आकर्षित कर रही है| अपने लम्बे बालों वाली तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि, "लम्बे बालों का स्वैग ही अलग है, फिर से ट्रेंड शुरू करें|" पीले रंग की प्रिंट वाली टी-शर्ट और डेनिम जैकेट पहने, कार्तिक हमेशा की तरह काफी हैंडसम लग रहे थे। देखिए-



फ़िल्मी परदे की बात करें तो कार्तिक के पास इस समय दो बड़े प्रोजेक्ट हैं, वह 'दोस्ताना 2' और 'भूल भुलैया 2' में मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे| मीडिया खबरों की मानें तो जनवरी से भूल भुलैया की शूटिंग शुरू हो जाएगी| इसके अलावा अभिनेता ने अपने जन्मदिन के मौके पर नई फिल्म 'धमाका' की घोषणा की थी, जिसका निर्देशन राम माधवानी कर रहे हैं, इसकी शूटिंग भी उन्होंने शुरू कर दी है|

End of content

No more pages to load