Bollywood News


अंकिता लोखंडे के 'फर्स्ट किस' वीडियो पर फूटा सुशांत के फैन्स का गुस्सा!

अंकिता लोखंडे के 'फर्स्ट किस' वीडियो पर फूटा सुशांत के फैन्स का गुस्सा!
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व प्रेमिका अंकिता लोखंडे ने अभिनेता के मृत पाए जाने के एक महीने से अधिक समय बाद उनकी मौत पर चुप्पी तोड़ते हुए खूब जुबानी तीर चलाए थे। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, हाल ही में उन्होंने अपने इन्स्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है जिसको देखने के बाद सुशांत के फैन्स ने उनको खरी-खोटी सुनानी शुरू कर दी है|

अगर इस वीडियो की बात करें तो इसमें अंकिता, हनी सिंह के फर्स्ट किस सॉन्ग पर लिपसिंक के साथ एक्सप्रेंशंस देती नज़र आ रही हैं। उनकी इस वीडियो पर सुशांत के फैन्स भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा, आप सुशांत सिंह राजपूत को भूल गईं?'' वहीं, एक ने लिखा कि ''सुशांत की मौत को इतने महीने हो चुके हैं लेकिन अंकिता ने कोई पोस्ट शेयर नहीं किया।'' देखिए-



लोकप्रिय टीवी शो पवित्र रिश्ता से पहचान बनाने के बाद अंकिता ने फिल्मी दुनिया में 'मणिकर्णिका' के द्वारा कदम रखा था। इसमें अंकिता झलकारी बाई का किरदार निभाती नज़र आई थी, वहीं कंगना रनौत इसमें मुख्य भूमिका में दिखाई दी थी| अंकिता करीबन 6 साल तक सुशांत सिंह राजपूत के साथ रिलेशनशिप में रही, हालांकि यह रिश्ता वर्ष 2016 में टूट गया था। इन दोनों की मुलाकात पवित्र रिश्ता के सेट पर हुई थी| अब इस वीडियो पर अभिनेता के फैन्स अंकिता को खूब ट्रोल कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load