संजय लीला भंसाली बॉलीवुड के सबसे बहतरीन निर्देशकों में से एक हैं जिन्होंने हमें "हम दिल दे चुके सनम", "देवदास", "बाजीराव मस्तानी" और "पद्मावत" जैसी फ़िल्में दी हैं| फिलहाल भंसाली अपनी आगामी फिल्म गंगुबाई काठियावाड़ी में व्यस्त हैं जिसमें अलिया भट्ट नज़र आएंगी| खबर है की गंगुबाई काठियावाड़ी के बाद संजय लीला भंसाली इसी टॉपिक पर आधारित अपने 13 साल पुराने प्रोजेक्ट "हीरा मंडी" को फ्लोर पर लेकर जाने के लिए तैयार हैं|
रिपोर्ट्स की मानें तो हीरा मंडी एक लाहौर में स्थित इसी नाम के इलाके के एक रेड लाइट एरिया पर आधारित फिल्म है| हीरा मंडी संजय लीला भंसाली ये फिल्म 13 साल पहले ही बनाना चाहते थे लेकिन किन्ही कारणों से ये प्रोजेक्ट आगे नहीं बढ़ पाया था| अब भंसाली इस फिल्म को नेटफ्लिक्स के साथ मिल कर बनाएंगे और इसका निर्देशन करेंगे "हवाईज़ादा" फेम विभु पूरी| विभु ने इससे पहले भंसाली की फिल्म "गुज़ारिश" के डायलॉग लिखे थे|
जल्द ही फिल्म की स्टारकास्ट फाइनल हो जाएगी जिसमें हमें नए चेहरे लीड रोल में नज़र आएँगे और इसकी शूटिंग 2021 की पहली तिमाही से शुरू होगी| गौरतलब है की संजय लीला भंसाली "हीरा मंडी" को रानी मुख़र्जी के साथ बनाना चाहते हैं थे लेकिन बात नहीं बनी| इसके बाद फिल्म से ऐश्वर्या राय, प्रियंका चोपड़ा और प्रीती ज़िंटा तक के नाम जुड़े लेकिन इससे ज्यादा कुछ नहीं हुआ| अब आखिर ये फिल्म बनने के लिए तैयार है|
बात करें गंगुबाई काठियावाड़ी की तो संजय लीला भंसाली की इस फिल्म में अलिया भट्ट मुंबई की मशहूर गंगुबाई कोठेवाली का किरदार निभाती हुई दिखेंगी| फिल्म में उनके साथ शांतनु महेश्वरी और केमियो रोल में इमरान हाशमी और अजय देवगन भी नज़र आएँगे| फिल्म के निर्माता हैं संजय लीला भंसाली और जयंतीलाल गड़ा और ये अगले साल की दूसरी तिमाही में रिलीज़ हो सकती है|
13 साल बाद इस फिल्म पर फिर काम शुरू करेंगे संजय लीला भंसाली
Thursday, December 17, 2020 12:48 IST


