अजय देवगन एक अभिनेता होने के साथ-साथ एक निर्देशक, लेखक, और एक फिल्म निर्माता हैं भी हैं| उन्होंने अपने 25 साल से भी ज्यादा लम्बे करियर के दौरान कई फ़िल्में डायरेक्ट और प्रोड्यूस की हैं जिनमें आखिरी रही "शिवाय"| अजय अब फिर एक बार निर्देशक और फिल्म निर्माण में एक्टिव हो रहे हैं| अपनी अगली डायरेक्टोरियल "मेडे" के अलावा वे एक फिल्म और प्रोड्यूस कर रहे हैं जिसमें अभय देओल और करण देओल मुख्य भूमिकाओं में दिखेंगे|
एक अखबार की रिपोर्ट के अनुसार अजय देवगन तेलुगु क्राइम-कॉमेडी "ब्रोचेवरेवरुरा" का हिंदी रीमेक बनाने जा रहे हैं और इस्तितले होगा "वेल्ले"| अजय को फिल्म की कहने इतनी पसंद आई की उन्होंने तुरंत ही इसके रीमेक अधिकार खरीद लिए| फिल्म की कहानी तीन लोगों "रॉकी", "रैम्बो", और "राहुल" के इर्द-गिर्द घूमती है जी की ज़िन्दगी में बिलकुल हारे हुए हैं, जल्द ही वे एक मुसीबत में फंस जाते हैं जिसके बाद उनकी बोरिंग ज़िन्दगी एजक थ्रिल भरी राइड बन जाती है|
फिलहाल "वेल्ले" की कहानी पर काम चल रहा है और इसी बीच फिल्म की टीम की अभय देओल व करण देओल से भी बातचीत जारी है| अगर बात बन जाए तो करण अपने चाचा के साथ काम करते दिखेंगे| फिलहाल करण की आगामी फिल्म है अनिल शर्मा की "अपने 2" जिसमें वे धर्मेन्द्र, सनी देओल और बॉबी देओल के साथ दिखेंगे| फिल्म 2021 की दूसरी तिमाही में फ्लोर पर जाएगी|
अजय देवगन अपनी अगली प्रोडक्शन फिल्म में अभय देओल-करण देओल को लाए साथ?
Thursday, December 17, 2020 12:49 IST


