Bollywood News


कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने घटाया 98 किलो वज़न, लुक देख फैन्स हुए हैरान

कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने घटाया 98 किलो वज़न, लुक देख फैन्स हुए हैरान
इस साल लॉकडाउन में कई सिलेब्रिटीज ने अपना वजन घटाकर फैन्स को चौंकाया, लेकिन बॉलीवुड के मशहूर कोरियॉग्रफर गणेश आचार्य ने अपना 98 किलो वजन घटाकर सबको हैरानी में डाल दिया है| हाल ही में 'द कपिल शर्मा शो' में कोरियोग्राफर गणेश आचार्य, टेरेंस लुईस और गीता कपूर स्पेशल गेस्ट बनकर आए थे, इस एपिसोड का एक वीडियो क्लिप भी शो मेकर्स ने अपने इन्स्टाग्राम पर शेयर किया गया था| कपिल शर्मा ने गणेश आचार्य के ट्रांसफॉर्मेशन को देखकर उनके साथ खूब मजाक किया, जिसको दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया|

शो में कपिल शर्मा के साथ बात करते हुए गणेश आचार्य ने बताया कि उन्होंने करीब 98 किलो वजन कम कर लिया है| उनकी इस बात पर कपिल शर्मा ने मजाक करते हुए कहा कि छोटे-छोटे शहरों में 46-46 किलो के आदमी होते हैं, इसका मतलब आपने 2 आदमी ही गायब कर दिए, उनकी इस बात पर सभी जोर-जोर से हंसने लग गए| देखिए-



एक इंटरव्यू के दौरान गणेश ने कहा था कि फिल्म 'हे ब्रो' के लिए मैंने 30-40 किलो वजन बढ़ा लिया था और उस वक्त मेरा वजन 200 किलो पहुंच गया था। इसके बाद उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से इतना वजन कम किया है| गणेश आचार्य का नया अवतार देख उनके फैन्स काफी खुश हैं, सोशल मीडिया पर वह खूब वर्कआउट और एक्सर्साइज भी करते दिखाई देते हैं|

End of content

No more pages to load