हर फैन चाहता है की उसके पसंदीदा सुपरस्टार के पास सबसे बहतरीन फ़िल्में आएं लेकिन कई बार किन्ही कारणों से आई हुई स्क्रिप्ट में भी कलाकार काम नहीं कर पाते हैं| ऐसा ही आमिर खान के साथ भी कई बार हो चूका है और उनकी हाथ आई पर मुह न लगी इन फिल्मों की सूची में अब एक और फिल्म शुमार हो गयी है| झालिया रिपोर्ट्स की मानें तो विकी कौशल की "मानकशॉ" पहले आमिर खान को ऑफर की गयी थी|
जी हाँ, हाल ही में सामने आई ख़बरों की मानें तो भारत के पहले फील्ड मार्शल रहे सैम मानकशॉ के जीवन पर बन रही फिल्म "मानकशॉ" विकी कौशल से पहले आमिर खान को ऑफर की गयी थी| लेकिन आमिर किन्ही कारणों से इस फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाए, हालांकि कई रिपोर्ट्स ये भी कहती हैं की आमिर ने अपनी डेट्स उस समय लाल सिंह चड्ढा को दे दी थी इसलिए उन्होंने मानक शॉ को णा कहा|
बता दें सैम मानेकशॉ 1971 की भारत-पकिस्तान जंग के दौरान भारतीय सेना के चीफ थे और जुंग जीतने व पकिस्तान के 93000 सैनिकों को सरेंडर करवाने में भी उनकी सूझ-बूझ का अहम् हाथ था| उनके जीवन पर बन रही मेघना गुलज़ार की इस फिल्म से विकी कौशल का फर्स्ट से फर्स्ट लुक जारी होने के बाद से ही फैन्स इस फिल्म के लिए काफी उत्सुक हैं| मेघना गुलज़ार के निर्देशन में बन रही ये फिल्म 2021 में फ्लोर पर जा सकती है|
आमिर खान के हाथ से निकली थी ये फिल्म, गई विकी कौशल के पास!
Thursday, December 17, 2020 17:32 IST


