बॉलीवुड के हैंडहंक जॉन अब्राहम आज अपना 48वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर मनोरंजन दुनिया के सितारे और फैन्स उन्हें सोशल मीडिया के जरिये जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं। बता दें कि जॉन अपनी निजी जिंदगी को लेकर कभी कोई बात शेयर नही करते हैं, साल 2013 में उन्होंने प्रिया रुंचल से गुचपुच तरीके से शादी करके सभी को हैरान कर दिया था|
अगर आपको पता हो साल 2003 में फिल्म 'जिस्म' के द्वारा जॉन अब्राहम ने फ़िल्मी दुनिया में कदम रखा था। एक समत था जब जॉन और बिपाशा बसु के रिश्ता का बच्चे-बच्चे को पता था और यह लव बर्ड्स काफी सुर्ख़ियों में बना रहता था, परन्तु कुछ निजी कारणों की वजह से 9 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों का रिश्ता खत्म हो गया था।
कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में जॉन अब्राहम ने पत्नी प्रिया रूंचल के बारे में बात करते हुए कहा था कि, ''प्रिया एक निजी इंसान हैं। उन्होंने लंदन बिजनेस स्कूल से पढ़ाई की है और इससे पहले लॉस एंजेलिस में रह चुकी हैं। वह शांति से अपना काम करना पसंद करती हैं और मुझे उनकी यह आदत काफी पसंद है।''
फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो जॉन अब्राहम के पास वर्तमान में कई फ़िल्में हैं, आने वाले समय में वह मिलाप जावेरी निर्देशित फिल्म 'सत्यमेव जयते' के दूसरे पार्ट में नज़र आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ दिव्या खोसला कुमार मुख्य भूमिका में दिखाई देने वाली हैं, इस वह लखनऊ में इसकी शूटिंग कर रहे हैं| इसके अलावा जॉन, शाहरुख खान के साथ 'पठान' में खलनायक की भूमिका में नज़र आने वाले हैं। अभिनेता के फैन्स उनकी सभी फिल्मों के रिलीज़ होने का बेताबी के साथ इंतजार कर रहे हैं|
जॉन अब्राहम हुए 48 साल के, इस मौके पर जानिए उनकी ज़िन्दगी का ये ख़ास किस्सा
Friday, December 18, 2020 10:59 IST


